Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी:कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी

    5 hours ago

    1

    0

    टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15 जून की दोपहर 12 बजे तक एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों की चार्जशीट में अभिषेक का नाम है। इससे पहले रविवार को विधायकों के फर्जी साइन मामले में CID ने अभिषेक से 8 घंटे पूछताछ की थी। इस मामले में अभिषेक को फिर से 16 जून को CID के सामने पेश होना है। कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम 7 साल पुराना, मंत्री को जेल हुई अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने 13 जून देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची। पुलिस अधिकारी अंदर गए, जवान गेट के बाहर पहरा देते रहे। तलाशी अभियान करीब 4 घंटे तक चला। छापे की सूचना मिलते ही ममता बनर्जी तुरंत अभिषेक के घर आईं, थोड़ी देर रुकीं फिर वापस चली गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी अभिषेक के पीए सुमित रॉय का पता लगाने के लिए की गई थी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ताला तोड़कर घर में घुसे और हर कमरे की तलाशी ली। अभिषेक के घर छापेमारी ऐसे वक्त की गई जब फर्जी हस्ताक्षर मामले में उनके खिलाफ CID जांच जारी है। अभिषेक बोले- मैं जांच से कभी नहीं भागा अभिषेक ने कहा कि ED हो, CBI हो या CID, जब-जब बुलाया गया मैं जांच में शामिल हुआ हूं। गुरुवार को भी CID के सामने साढ़े पांच घंटे बैठकर सवालों के जवाब दिए हैं। अगर मैं घर पर नहीं था तो नोटिस घर में मौजूद किसी व्यक्ति को दिया जा सकता था। अगली बार आने से पहले मुझे फोन कर दें। ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 12 जून को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उनका कहना है कि ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था। -------------------------------------------- ये खबर भी पढें… TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय:3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, 3 साल पहले 2023 में बंगाल के उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब:MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; 4-15 जून के बीच 64% कम बरसात
    Next Article
    TMC में टूट का संसद पर असर:NDA को फायदा हो सकता है, राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से सिर्फ 16 सीट दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment