Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब:MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; 4-15 जून के बीच 64% कम बरसात

    12 hours ago

    1

    0

    भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जून यानी सोमवार की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखाई दिए। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जून से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई। यानी बारिश में 64% की कमी दर्ज की गई है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रुक गया है। हवाओं के बदले पैटर्न से धीमा पड़ा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के कमजोर होने की वजह समुद्र में नमी की कमी नहीं, बल्कि ऊपरी वायुमंडल में चल रही हवाओं का असामान्य पैटर्न है। इस बार पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे मानसून को आगे बढ़ाने वाली हवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पर्याप्त नमी होने के बावजूद बादल नहीं बन पा रहे हैं। इसके कारण मानसून के आगे बढ़ने पर अभी ब्रेक लग सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 16 जून: 17 जून: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 17 जून तक हीटवेव महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 जून तक लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा में 17 जून तक और विदर्भ में 16 जून तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में 17 जून तक गर्मी के साथ उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में 16 जून तक रात में भी गर्मी से बनी रहेगी। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, आज 30 जिलों में बारिश होगी; 60kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में 70kmph की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। आज उज्जैन और विदिशा समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. उत्तर प्रदेश: 32 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, 60kmph की स्पीड से हवा चलेगी; मानसून 20 जून तक आ सकता है यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार से अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 5 से 7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को जालौन 41°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। 17-20 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में 1 इंच पानी बरसा, फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ करीब एक इंच तक बारिश हुई। इधर, फलोदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; मानसून की एंट्री के बावजूद गर्मी, 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 19 जिलों में आज बारिश का यलो का अलर्ट है। मानसून की एंट्री के बावजूद प्रदेश के कई जिलों गर्मी बरकार है। रविवार को 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म रहा। वहीं, मोतिहारी-कैमूर का तापमान भी 39°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं रही। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, एक दिन में 5.4°C बढ़ा तापमान; आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट राज्य में पिछले 24 घटें में तापमान में 5.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 2.2°C कम बना हुआ है। रविवार को 38.1°C तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 6 जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. हरियाणा: 15 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; अगले 5 दिनों में 6℃ तक बढ़ेगा तापमान प्रदेश के 15 जिलों में आज को बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 7. हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 20 जून के बाद मानसून की एंट्री संभव; अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है। आमतौर पर मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। इस बार भी तय समय के आसपास पहुंचने के संकेत हैं। इससे पहले राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… 8. उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, अगले 4-5 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में लोगों को एक बार फिर उमस और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 9. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बस्तर के रास्ते जल्द मानसून की एंट्री होगी राज्य में अगले 5 दिन तक कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिन में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय:3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई थी; नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो
    Next Article
    अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी:कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment