Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

    19 hours ago

    1

    0

    रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप को भी रखा गया है। 30 जून को एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। कोर्ट ने 18 सितंबर को उन्हें जमानत दी थी। ईडन गार्डन्स की जगह कल्याणी में होगा मैच बंगाल और दिल्ली के बीच मुकाबला कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था। बंगाल के अलावा, ग्रुप-सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज हैं। ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालय के साथ शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव के उद्घाटन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मैच को कल्याणी शिफ्ट किया गया है। शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में आकाश दीप चोट से वापसी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले यह मैच उनके लिए फिटनेस और फॉर्म साबित करने का मौका होगा। तेज गेंदबाजी में इनके अलावा सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक और मो. कैफ को जगह मिली है। अभिषेक पर मेडिकल छात्रा ने लगाए थे आरोप अभिषेक पोरेल पर एक कॉलेज छात्रा ने रेप, शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए थे। गिरफ्तारी के बाद वे करीब 36 दिन जेल में रहे। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। 11 अगस्त: गिरफ्तारी के बाद पोरेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 14 अगस्त: पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद पोरेल को जमानत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिषेक से पहले यश दयाल, शिवालिक शर्मा और विपराज निगम जैसे क्रिकेटर्स पर भी रेप के आरोप लगे हैं। इन पर BCCI ने खिलाड़ियों को अनुशासित रहने की हिदायत दी है। अभिषेक ने IPL 2026 के बाद से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला है। असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उनके लिए लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी का मौका होगा। बंगाल का 16 सदस्यीय स्क्वॉड अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी (उप-कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंता गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मो. कैफ, सौम्यदीप मंडल। स्टैंड-बाय: करन लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक केआर रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता, आदित्य पुरोहित। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित-कोहली के आलोचकों को मोहित शर्मा का फिल्मी जवाब:बोले- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग; सिलेक्शन पर चर्चा का मतलब नहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया है। मोहित ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के एक चर्चित डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, “कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग।” उन्होंने साफ कहा कि रोहित और विराट की जगह पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम...जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग
    Next Article
    पैरा एशियन गेम्स के सिलेक्शन में भ्रष्टाचार के आरोप:शूटर्स बोले- सरकारी कैश अवॉर्ड से 20% कमीशन मांगा; साइक्लिस्ट ने भी लगाया आरोप

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment