Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम...जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    1 day ago

    1

    0

    बॉबी देओल की पॉपुलर वेबसीरीज आश्रम का चौथा सीजन इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शूट किया रहा है। जयपुर के लग्जरी होटल में बाबा निराला का कैरेक्टर प्ले करने वाले वाले बॉबी देओल के लग्जरी आश्रम का सेट बनाया गया है। वहीं, पहली बार इस सीरीज की शूटिंग दौसा जेल में भी की जा रही है। मंगलवार (6 अक्टूबर) को बॉबी देओल जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल में शूटिंग करने पहुंचे तो भीड़ उनके फेमस डायलॉग जपनाम…जपनाम चिल्लाने लगी। प्रकाश झा के डायरेक्शन वाली इसी सीरीज का अहम हिस्सा दौसा जेल में शूट किया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार शूटिंग के लिए 10 अक्टूबर तक की परमिशन दी गई है। सबसे पहले देखिए- जेल में शूटिंग से जुड़ी PHOTOS… बाबा निराला और जपनाम के नारे बॉबी देओल को देखने के लिए जेल के बाहर भीड़ जमा हो गई। एक्टर की झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से श्यालावास जेल पहुंचे थे। इस दौरान लोग बाबा निराला और जपनाम-जपनाम का शोर करते रहे। बॉबी देओल को जेल के अंदर जाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। जयपुर में बनाया गया है आश्रम, एक महीने से हो रही है शूटिंग आश्रम-4 की शूटिंग बीते करीब एक महीने से जयपुर के कूकस के शिव विलास होटल में की जा रही है। इस लग्जरी होटल में आश्रम वेबसीरीज का लग्जरी सेट बनाया गया। यहां बाबा के बड़े फोटोज भी लगाए गए हैं। इससे पहले भी जयपुर और आसपास की कई ऐतिहासिक लोकेशन पर शूटिंग हो चुकी है। बस्सी के बांसखोह किले में भी सीरीज के लिए शूटिंग की गई थी। 6 साल पहले आया था ‘आश्रम’ का पहला सीजन प्रकाश झा के डायरेक्शन वाली इस वेबसीरीज का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को रिलीज हुआ था। ये बॉबी देओल की डिजिटल डेब्यू सीरीज भी बनी थी। इस सीरीज का दूसरा सीजन नवंबर 2020 में ही रिलीज कर दिया गया था। सीरीज की सक्सेस को देखते हुए तीसरा सीजन 2022 और 2025 में आया था। …. ‘आश्रम’ के नए सीजन से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में हो रही है। सीरीज का सेट जयपुर के कूकस में लग्जरी होटल शिव विलास में बनाया गया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे
    Next Article
    अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment