Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Abhijit Dipke Attack | 'मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे', कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि सोमवार को जयपुर में उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ लोग शामिल थे। नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि यह हमला नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) पेपर लीक जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज को दबाने की एक सोची-समझी कोशिश है। अभिजीत दीपके मंगलवार सुबह नागपुर पहुंचे, जहां सीजेपी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'संविधान चौक' पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इससे पहले जयपुर में सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने दीपके के साथ कथित तौर पर मारपीट की।इसे भी पढ़ें: Mithun Chakraborty Birthday: मुंबई की सड़कों पर भूखे सोए, पहली Film से ही जीता National Award  इस घटना के सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि वह इस हमले के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं, दीपके ने आरोप लगाया, ‘‘वहां आरएसएस के कुछ लोग थे और इसमें कोई नयी बात नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं। आरएसएस से संबंध होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दावों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा, ‘‘तो क्या इसीलिए उन्होंने कल मुझ पर हमला किया?’’ उन्होंने दोहराया कि उन पर हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास था।इसे भी पढ़ें: Share Market Opening Today | अमेरिका-ईरान शांति समझौते का कमाल! लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी दीपके ने कहा, ‘‘हम अपने मुद्दों से नहीं भटकेंगे। जितना चाहो हम पर हमला कर लो। हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और अपने मुख्य मुद्दे से नहीं हटेंगे, जो एक करोड़ से अधिक छात्रों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के हमले होते रहेंगे, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। हम महात्मा गांधी और आंबेडकर के मार्ग पर चलते हैं। यह हमारा सत्याग्रह है और हम शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे।’’ दीपके ने नागपुर के निवासियों, छात्रों और युवाओं से मंगलवार शाम चार बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीजेपी नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नागपुर में प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस को इस प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    'INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला?' DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया 'अपरिपक्व'
    Next Article
    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले- '140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment