Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले- '140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण'

    1 day ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने देश की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक भव्य समारोह में पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे देश के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है।इसे भी पढ़ें: कच्चे तेल में गिरावट और मिडिल ईस्ट में शांति का असर! शुरुआती कारोबार में 5 पैसे मजबूत हुआ रुपया, शेयर बाजार में भी रौनक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को सुदृढ़ बनाने, साझा समृद्धि को बढ़ावा देने और देशों के बीच स्थायी मित्रतापूर्ण संबंध विकसित करने में प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान को मान्यता देता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके (प्रधानमंत्री के) दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है तथा दुनियाभर में प्रशंसा, विश्वास और सद्भावना अर्जित कर रहा है।’’इसे भी पढ़ें: US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ब्रातिस्लावा में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhijit Dipke Attack | 'मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे', कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप
    Next Article
    लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेवर के किसानों का ऐतिहासिक सम्मान, योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट में विधायक धीरेन्द्र सिंह की भूमिका को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment