Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Abhishek Banerjee को राहत बढ़ाने पर Calcutta High Court में 20 नवंबर को सुनवाई

    3 hours from now

    1

    0

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की एक याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में कथित तौर पर डराने-धमकाने वाली टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत को बढ़ाने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने यह ध्यान दिलाते हुए कि सांसद को मई में मिली अंतरिम राहत छह अक्टूबर को समाप्त हो गई थी, बनर्जी के वकील से पूछा कि उन्होंने राहत बढ़ाने का अनुरोध पहले अदालत के सामने क्यों नहीं किया गया। बनर्जी की ओर से पेश वकील ने माना कि उनकी तरफ से गलती हुई है।उन्होंने अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई करने की अपील की। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने कहा कि मामले में अंतरिम राहत बढ़ाने की बनर्जी की याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले अदालत ने बनर्जी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।उच्च न्यायालय ने अप्रैल में एक जनसभा के दौरान की गई उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ी प्राथमिकी के मामले में 21 मई को 31 जुलाई तक उन्हें गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई से राहत दी थी। बाद में उच्च न्यायालय ने इस अंतरिम राहत को बढ़ाकर छह अक्टूबर तक कर दिया था। बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले एक विरोधी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपनी टिप्पणियों को लेकर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली...गैंगस्टर गोल्डी के निशाने पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन
    Next Article
    Azam Khan की गिरफ्तारी पर Allahabad HC सख्त, ED से मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment