Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने वाले आरोपी को Lawrence Bishnoi गिरोह के साथी ने जोड़ा था

    4 hours ago

    6

    0

    मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक को उस व्यक्ति ने भर्ती किया था, जिसे हाल में केरलम के ओट्टापालम से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंधों के संदेह में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई के रहने वाले यश सिंह (20) को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुंबई में चबाड हाउस सहित यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।बाद में उसे त्रिशूर सिटी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उसे रविवार को केरलम ले आई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिंह की गिरफ्तारी से पहले त्रिशूर सिटी पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के भारत खांडीवेल्ली वेस्ट के रहने वाले गुरुमूर्ति को गिरफ्तार किया था, जिसका ताल्लुक तमिलनाडु से है।उस पर आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क करने वाले सदस्यों के निर्देश पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें खींचीं और इस काम के बदले पैसे लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुमूर्ति ने ही सिंह को अपने साथ जोड़ा था। सूत्रों ने कहा, ‘‘दोनों पिछले कई महीनों से संपर्क में थे।गुरुमूर्ति ने कई मौकों पर सिंह को पैसे भी भेजे थे।’’ हालांकि, ऐसी खबरें थीं कि सिंह ने विदेश में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के निर्देश पर काम किया था लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने का संदेह है। पुलिस दोनों आरोपियों के पुथेनक्रूज निवासी एबिन पॉल (32) से संबंधों की भी जांच कर रही है। पॉल को कोच्चि के ‘एर्नाकुलम मार्केट’ में कडावुभागम यहूदी उपासना स्थल (सिनेगॉग) के सामने स्थित ‘ब्लॉसम नर्सरी’ में आग लगाने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।आगजनी के इस मामले की जांच फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है। जांचकर्ताओं ने पाया कि एबिन ने भी ऑनलाइन ‘आकाओं’ के निर्देश पर काम किया था और इंटरनेट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानकारी खोजी थी। उसने बिश्नोई का जिक्र करने वाले संदेशों का टेलीग्राम पर आदान-प्रदान भी किया था।पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों मामले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह भी जांचना होगा कि क्या अन्य लोगों ने गुरुमूर्ति के निर्देश पर काम किया था। गुरुमूर्ति को निर्देश देने और उसे पैसे भेजने वाले लोगों की भी पहचान की जानी है।’’ पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के बाद इस मामले में और जानकारी मिल सकेगी।सूत्रों ने कहा, हम सिंह की हिरासत का अनुरोध करते हुए अदालत में जल्द ही याचिका दायर करेंगे। मामला संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए इसकी जांच एनआईए अपने हाथ में ले सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या NATO की सदस्यता के बदले 'डोनबास' को कुर्बान कर देगा यूक्रेन? जेलेंस्की के दिया अमेरिका के ऑफर का जवाब
    Next Article
    Kudo Tournament: अभिनेता Akshay Kumar के निरंतर सहयोग की हर्ष संघवी ने की प्रशंसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment