Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडर-13 लीग में कानपुर अकादमी और एसबीएस अकादमी जीतीं:हर्षवर्धन और सचिन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग के तहत बुधवार को दो मैच खेले गए। इन मैचों में कानपुर अकादमी और एसबीएस अकादमी ने जीत दर्ज की। हर्षवर्धन यादव और सचिन सोनकर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पहला मैच सप्रू मैदान में एचएस अकादमी और एसबीएस अकादमी के बीच 35-35 ओवर का खेला गया। एचएस अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चिन्मय गौर ने 31 और विराट ने 26 रन बनाए। एसबीएस अकादमी के गेंदबाज हर्षवर्धन यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि आदित्य, अर्थव और आर्यन ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में, एसबीएस क्रिकेट अकादमी ने 23 ओवर में 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित राजपूत ने नाबाद 36 रन और विष्णु ने 31 रन का योगदान दिया। एचएस अकादमी के गेंदबाज सजल ने दो विकेट लिए। इस मैच में हर्षवर्धन यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया। दूसरा रोमांचक मैच साउथ बी मैदान में कानपुर साउथ क्रिकेट अकादमी और कानपुर क्रिकेट अकादमी के बीच 35-35 ओवर का खेला गया। कानपुर साउथ क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। तेजस ने 28 रन, जबकि अर्पित और सार्थक ने 26-26 रन बनाए। कानपुर क्रिकेट अकादमी के सिद्धार्थ वर्मा ने 4 विकेट और अनमोल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, कानपुर क्रिकेट अकादमी ने 29.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सचिन सोनकर ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। कानपुर साउथ क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज आदित्य ने दो विकेट लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर एसपी ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले:निरीक्षक और उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, एसओ धम्मौर को धनपतगंज का प्रभार
    Next Article
    घाटमपुर में सड़क हादसे में पिता की मौत:बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने CHC पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment