Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले GM, DGM नपे:दोनों अफसरों का ट्रांसफर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- चौंकाने वाला आदेश

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में BSNL के 'साहब' का शाही प्रोटोकॉल जारी करने के मामले में आखिरकार जिम्मेदारी तय की गई है। इस मामले में प्रयागराज बिजनेस एरिया के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर बृजेंद्र कुमार सिंह और DGM जागेश्वर वर्मा पर गाज गिराई गई है। GM का तबादला आंध्र प्रदेश, जबकि DGM का तबादला नॉर्थ सर्कल में कर दिया गया है। बृजेंद्र कुमार सिंह को प्रिंसिपल जनरल मैनेजर बिजनेस एरिया श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश के पद पर नई तैनाती दी गई है। उधर DGM जागेश्वर वर्मा को कर नेटवर्क ट्रांसमिशन नॉर्थ यूनिट में भेजा गया है। वहीं इसको लेकर केंद्रीय कम्युनिकेशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को “गलत”, “चौंकाने वाला” और नामंजूर बताया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि विवादित प्रोटोकॉल प्रिंसिपल जनरल मैनेजर के ऑफिस से जारी किया गया था और इस पर डीजीएम के हस्ताक्षर थे। यह मामला बीएसएनएल के डायरेक्टर, (CFA, कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस) विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से संबंधित है। उनके प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। बाकायदा चार्ट बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर अंडरवियर तक अरेंज करने की जिम्मेदारी तय कर दी गई। इसी बीच प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसी ही किरकिरी मची तो आनन-फानन में एक दिन बाद ही आदेश कैंसिल कर दिया गया था। मामले को लेकर केंद्रीय कम्युनिकेशन मंत्री ने सिंधिया भड़के इस मामले को लेकर केंद्रीय कम्युनिकेशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- BSNL डायरेक्टर विवेक बंसल के प्लान किए गए दौरे से जुड़े इंतज़ाम पहले से मौजूद नियमों और परंपराओं का उल्लंघन हैं। उन्होंने इस घटना को “गलत”, “चौंकाने वाला” और नामंज़ूर बताया। इंतज़ामों की जानकारी देने वाले एक इंटरनल ऑफिस ऑर्डर से शुरू हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिंधिया ने कहा, “मैंने यह बिल्कुल साफ़ कर दिया है कि यह गलत है और पहले से मौजूद नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। यह मुझे मंज़ूर नहीं है। यह चौंकाने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर को सात दिन के जवाब देने के समय के साथ पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है और जवाब की जांच के बाद सही कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला बीएसएनएल के डायरेक्टर, (CFA, कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस) विवेक बंजल का पिछलेदोनों प्रयागराज का दौरा प्रस्तावित था। 18 फरवरी को इस संबंध में एक प्रोटोकॉल जारी हुआ। इसमें बताया गया कि डायरेक्टर 25 और 26 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अफसरों संग मीटिंग करेंगे। साथ ही प्रयागराज में अलग-अलग जगहों और कौशाम्बी में जैन तीर्थस्थल पर भी जाएंगे। पीने के पानी से लेकर साबुन तेल तक की जिम्मेदारी डायरेक्टर के प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की कमेटियां बनाकर ड्यूटी लगाई गई। सबकी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय हुईं। इन्हीं में से एक कमेटी को विभिन्न प्रकार की किट की खरीदारी और पैकिंग की भी जिम्मेदारी दी गई। इनमें से एक किट में वाटर बॉटल, चॉकेलेट, चिप्स, फ्रूट जूस, ग्लास, नैपकिन। जबकि एक अन्य किट में तौलिए, अंडरवियर, शीशा-कंघी, साबुन- शैंपू, तेल व स्लीपर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। यह प्रोटोकॉल प्रयागराज बिजनेस एरिया के जीएम ऑफिस में तैनात डीजीएम की ओर से जारी किया गया। अब पढ़िए आदेश में क्या लिखा था… डायरेक्टर (CFA) के टूर प्रोग्राम के अनुसार, उनका प्रयागराज BA का विजिट प्रस्तावित है। जो CGM UP (East) सर्कल और PGM (CFA), UP(East) सर्कल के साथ 25-26 फरवरी को होना है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से रिक्वेस्ट है कि वे तय विजिट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक्टिव रूप से हिस्सा लें। कोशिश करें और योगदान दें। नीचे दिए गए कमिटी ऑफिसर्स/ऑफिशियल्स को उनके नाम के आगे लिखे काम को समय पर पूरा करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगले ही दिन निरस्त हुआ था ऑर्डर प्रोटोकॉल जारी होने के अगले ही दिन इसे किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही इसे शाही इंतजाम बताते हुए आलोचना भी की। कई यूजर ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट भी किए। इसके बाद 19 फरवरी को ही अचानक डीजीएम की ओर से ऑफिस ऑर्डर जारी कर दिया गया। इसमें बताया गया कि प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व मे जारी ऑर्डर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही इस संबंध में पूर्व में जारी किसी भी दिशा-निर्देश को अप्रभावी समझा जाए। कैंसिल ऑर्डर में ये लिखा… सूचित किया जाता है कि ऑफिस ऑर्डर, जो डायरेक्टर (CFA) के प्रयागराज BA के प्रस्तावित दौरे के बारे में जारी किया गया था, उसे तुरंत प्रभाव से कैंसिल किया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे इस कैंसिलेशन पर ध्यान दें। उसी के अनुसार ही कार्रवाई करें। ऊपर बताए गए ऑर्डर के संबंध में पहले जारी किए गए किसी भी निर्देश को अमान्य माना जाएगा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सरकारी अफसर की अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाई:प्रयागराज में 'शाही' प्रोटोकॉल का चार्ट बनाया, 50 अफसरों को जिम्मेदारी प्रयागराज में बीएसएनएल के एक 'साहब' का शाही प्रोटोकॉल चर्चा का विषय बन गया। उनके प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। बाकायदा चार्ट बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या:बाइक सवार ने पहली पीठ दूसरी कनपटी पर मारी, लव अफेयर में वारदात
    Next Article
    कोर्ट को धमकी मिलने के बाद आज फिर चेकिंग:तमिलनाडु EWS आरक्षण रोकने की मांग की गई थी, दोबारा तलाशी अभियान चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment