Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या:बाइक सवार ने पहली पीठ दूसरी कनपटी पर मारी, लव अफेयर में वारदात

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के रामराज एरिया में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावर ने युवक को दो गोलियां मारीं। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसके चलते युवक की हत्या की गई है। घटना बुधवार दोपहर बहसुमा मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… रामराज के जगजीवन पुरी मोहल्ले के रहने वाले सुरेंद्र (28) बाजार से गुजर रहे थे। वह बाइक पर अकेले ही थे। करीब ढाई बजे रामराज की मेन मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक से आए एक हमलावर ने सुरेंद्र की पीठ पर पीछे से एक गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र बाइक से गिर गए। इसके बाद हमलावर दौड़ते हुए सुरेंद्र के करीब आया। उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली मारी। फिर बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग दौड़ते हुए सुरेंद्र के पास पहुंचे। लहूलुहान हालत में लेकर हॉस्पिटल भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ मचने से लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। मार्केट के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात की वजह जानने के लिए मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे। वहीं, हमलावर भी बाइक से अकेला ही आया था। युवक को गोली मारी गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम हत्या मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हमलावर की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिम्बाब्बे के खिलाफ मैच में खेलेंगे रिंकू सिंह:अलीगढ़ में कोच बोले- स्क्वाड से जुड़ेंगे, पिता की तबीयत खराब होने पर घर लौटे थे
    Next Article
    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले GM, DGM नपे:दोनों अफसरों का ट्रांसफर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- चौंकाने वाला आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment