Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिक मारे:जेट भी गिराया; PAK की एयरस्ट्राइक, कहा- 133 लड़ाके मारे, रक्षामंत्री आसिफ बोले- खुला युद्ध छिड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है। PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। पाकिस्तान पर तालिबान के हमले का वीडियो… काबुल पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का वीडियो पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं। अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    3, 5 या 7... कितनी लगानी चाहिए होलिका दहन के चारों ओर परिक्रमा?
    Next Article
    पाकिस्तानी डॉन का दावा, गुरदासपुर एनकाउंटर में बेगुनाह मारा:ऑडियो जारी कर बोला-पंजाब पुलिस सबूत दे, नहीं तो मैं दूंगा; ASI-होमगार्ड मर्डर में आरोपी था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment