Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी डॉन का दावा, गुरदासपुर एनकाउंटर में बेगुनाह मारा:ऑडियो जारी कर बोला-पंजाब पुलिस सबूत दे, नहीं तो मैं दूंगा; ASI-होमगार्ड मर्डर में आरोपी था

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब के गुरदासपुर में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद हुए एनकाउंटर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए हैं। भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। जिस रणजीत सिंह को मारा गया है वो पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। इसे लेकर शहजाद भट्टी ने ऑडियो जारी किया है। डाकू नाम के इंस्टा पेज पर डाले इस ऑडियो में भट्टी ने कहा- पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मारने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि दो दिन पहले गुरदासपुर में पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड जवान का कत्ल करने वाले एक आरोपी रणजीत सिंह का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया था। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। जारी किए ऑडियो में भट्टी ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल PAK बॉर्डर के पास चौकी में लाश मिली थी गुरदासपुर में 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। एनकाउंटर के बाद DIG ने कही थी ये बातें… ---------- यह भी पढ़ें- पाक ISI के ₹4 लाख के लालच में ASI-होमगार्ड मर्डर:मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा फरार, 5 मुलाजिम घायल; परिवार बोला- एनकाउंटर फर्जी गुरदासपुर में पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड जवान का कत्ल करने वाले एक आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिक मारे:जेट भी गिराया; PAK की एयरस्ट्राइक, कहा- 133 लड़ाके मारे, रक्षामंत्री आसिफ बोले- खुला युद्ध छिड़ा
    Next Article
    ‘मेरी बेटी तड़पकर मरी, पड़ोसी को फांसी पर लटकाओ’:झांसी में मां बोली- अकेला पाकर छेड़छाड़ की, वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और जान दे दी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment