Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया:8.1 ओवर में 80 रन का टारगेट हासिल किया; नूर अहमद ने झटके 5 विकेट

    13 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में सिर्फ 79 रन पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 80 रन का लक्ष्य 8.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्पिनर नूर अहमद ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए। जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले ओवर में फजलहक फारूकी ने इनोसेंट काइया को आउट किया। काइया 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर नूर उल रहमान को कैच दे बैठे। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई ने ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेज दिया। बेनेट 3 गेंदों पर 2 रन ही बना सके। इस तरह जिम्बाब्वे ने 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए। कप्तान सिकंदर रजा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर अब्दुल्लाह तराखैल की गेंद पर इब्राहिम जादरान को कैच दे बैठे। 13 रन तक टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे। रयान बर्ल ने संभाली पारी, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे शुरुआती झटकों के बाद रयान बर्ल ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 29 गेंदों पर 30 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके लगाए। वेस्ली मधेवेरे ने भी 17 गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। यह जिम्बाब्वे की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। लेकिन 56 रन के स्कोर पर बर्ल LBW आउट हो गए। उन्हें अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन भेजा। नूर अहमद ने 5 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी समेटी अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, तफाजवा त्सिगा, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकू को आउट किया। अब्दुल्लाह तराखैल ने 2 विकेट लिए। अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी और अब्दुल्लाह अहमदजई को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी शुरुआती विकेट गंवाए 80 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत तेज रही। मोहम्मद अकरम ने पहले ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। हालांकि, ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें चौथी गेंद पर आउट कर दिया। अकरम ने 5 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसके बाद सेदीकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ पारी आगे बढ़ाई। अटल ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था। वह अर्नेस्ट मसुकू की गेंद पर वेस्ली मधेवेरे को कैच दे बैठे। मसुकू ने इसी ओवर में नूर उल रहमान को LBW आउट कर दिया। नूर खाता नहीं खोल सके। इस तरह अफगानिस्तान ने 44 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया। इब्राहिम और उमरजई ने 19 गेंदों में 37 रन जोड़कर मैच खत्म किया तीन विकेट गिरने के बाद भी अफगानिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 36 रन की जरूरत थी। इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई ने बिना दबाव के बल्लेबाजी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 37 रन की नाबाद साझेदारी की। इब्राहिम ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके शामिल रहे। उमरजई ने 12 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और 2 छक्के लगाए। आठवें ओवर की पहली गेंद पर उमरजई ने विन्सेंट मासेकेसा की गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्के के लिए भेजा। इसी के साथ अफगानिस्तान ने 8.1 ओवर में 81/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, साइफर्ट ने 93 रन बनाए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत
    Next Article
    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी- भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया:कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, 4-2 से जीते; टीम टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment