Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफसर ने गलत पर्चा मंजूर किया तो क्यों गई विधायकी:दूसरे नंबर के प्रत्याशी को भी नहीं मिली कुर्सी, हलफनामे में झूठ बोलने का खेल क्या है

    1 day ago

    1

    0

    बिजनौर की नहटौर सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार की विधायकी इसलिए चली गई, क्योंकि उन्होंने चुनावी हलफनामे (शपथपत्र) में सिर्फ एक साल की आय का ब्योरा दिया था। जबकि, प्रत्याशी को 5 साल की आय का ब्योरा देना होता है। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया। इस मामले में 2022 के चुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी RLD से प्रत्याशी रहे मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। चुनाव नतीजों में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। सवाल है कि चुनाव अधिकारी ने गलत नामांकन स्वीकार क्यों किया? अगर गलती अधिकारी की थी तो कोर्ट ने किस आधार पर विधायकी रद्द की? और फिर मुंशी राम को विधायक घोषित क्यों नहीं किया? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल 1: RO ने नामांकन मंजूर क्यों किया? गलती अधिकारी की थी तो कोर्ट ने किस आधार पर विधायकी रद्द की? जवाब: हाईकोर्ट में यह साबित नहीं हो सका कि अधिकारी ने जान-बूझकर गलत नामांकन स्वीकार किया या ऐसा भूलवश हुआ। लेकिन, कोर्ट ने यह माना कि नामांकन स्वीकार करने में अधिकारी से चूक हुई। सवाल 2: दूसरे नंबर पर रहे मुंशी राम को विधायक क्यों नहीं घोषित किया गया? जवाब: इसके पीछे कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 101 और सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों के हवाले से कुछ अहम तर्क दिए… सवाल 3: चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने से क्या फायदा होता है? जवाब: राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक जरूरी नहीं कि हलफनामे में गलत या अधूरी जानकारी देने के पीछे साजिश ही हो। कई बार जल्दबाजी, लापरवाही और राजनीतिक या कानूनी वजहें भी हो सकती हैं। लापरवाही और कानून की सुस्ती राजनीतिक कारण व्यावहारिक कारण हालांकि, गलत जानकारी देने पर हर बार विधायकी-सांसदी नहीं जाती है। कोर्ट यह देखता है कि गलती किस स्तर की है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नगर निगमों के 45 अफसरों का तबादला, अपर नगर आयुक्त से लेकर EO तक बदले गए
    Next Article
    परिसीमन बिल को मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment