Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज...VIDEO:डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर पुलिस और किसानों में झड़प, गुस्साई भीड़ ने मारे पत्थर; एक महिला गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड को लेकर रविवार दोपहर को बवाल हो गया। ट्रोनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे किसानों और किसानों में तीखी झड़प हो गई। पुलिस उनको जबरिया हटाने लगी और उनको गाड़ियों में भरना शुरू किया तो वे उग्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग महिला मौके पर बेहोश हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि 50 से 60 लोग घायल हुए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट और एक ग्रामीण का कूल्हा टूटने की बात भी सामने आई है। किसानों का कहना है कि हम सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके क्या कई गांवों में बदबू फैलती है और लोग बीमार होते हैं। इस जमीन पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाना चाहिए। न कि कूड़ा डंपिंग साइट। मौके पर घटनास्थल की तस्वीरें देखिए… ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना दे रहे किसानों-ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई किसान, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। तभी पुलिस ने अचानक लोगों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन पर भी लाठियां चलाई गईं। एक महिला ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं एक ग्रामीण का कूल्हा टूटने की भी खबर है। कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पंचायरा गांव के मनोज ने कहा कि वे सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने बिना चेतावनी लाठीचार्ज कर दिया। विनीत शर्मा ने कहा- इस लाठीचार्ज में 50 से 60 ग्रामीण घायल हुए हैं। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर भी बल प्रयोग किया। डंपिंग ग्राउंड बनने से इलाके में बदबू फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस जमीन पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाना चाहिए, न कि कूड़ा डंपिंग साइट। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कई गांवों के लोग कर रहे हैं विरोध ट्रोनिका सिटी में पचायरा, बदरपुर, मीरपुर के किसान लगातार डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं। पहले भी यहां धरने पर कई बार किसानों और पुलिस में कहासुनी हो चुकी है। किसान ताला तोड़कर अंदर घुसे ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के मीरपुर में आज किसानों और स्थानीय लोगों को प्रशासन को ज्ञापन देना था। इस डंपिंग ग्राउंड में ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम 4 थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी लोग नहीं माने, जिसके बाद हंगामा करते हुए ईंट पथराव किया गया है। इसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इन दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। पुलिस ने हल्का प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया है। जिसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती क्रेटा पर गिरा पोल, सपा नेता की मौत:60 फीट ऊंचा, 1000 किलो वजन; प्रतापगढ़ में हाईमास्ट लगाते वक्त हादसा
    Next Article
    अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन:1163 में से 837 अभ्यर्थी पहुंचे, कन्नौज-महोबा के युवाओं ने दिखाई दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment