Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने की सुसाइड:मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की रविवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। युवक का शव गांव के आर्य समाज मंदिर परिसर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उपवंत शर्मा पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है। वह सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम है, वहीं परिजन और परिचित भी घटना से स्तब्ध हैं। बताया गया कि उपवंत शर्मा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार रात उसका शव काजीखेड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में मिला। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ और थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे सूचना मिलते ही सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की भी जांच शुरू की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौके से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अग्निवीर बनने की तैयारी में जुटा था उपवंत उपवंत की उम्र महज 20 साल थी और वह सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाने की तैयारी कर रहा था। अग्निवीर भर्ती के लिए वह लगातार तैयारी कर रहा था। ऐसे में उसकी अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों और परिचितों के लिए भी यह घटना किसी झटके से कम नहीं है। युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई वजह थी या नहीं, इन सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और युवक से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में देर रात बारिश के बाद सुबह निकली धूप:फिर से बढ़ने लगा तापमान, शाम तक बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article
    पत्नी नाराज होकर मायके गई, पति ने जान दी:घर के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment