Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में देर रात बारिश के बाद सुबह निकली धूप:फिर से बढ़ने लगा तापमान, शाम तक बारिश का अलर्ट जारी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रविवार देर रात कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। पिछले तीन दिनों से बारिश न होने और लगातार धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। आज 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में आज भारतीय किसान यूनियन करेगा प्रदर्शन:64.7% मुआवजा,आवासीय प्लॉट और भूमि अधिग्रहण बिल लागू करने की मांग
    Next Article
    अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने की सुसाइड:मंदिर परिसर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment