Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI, पोस्ट-क्वांटम और साइबर सिक्योरिटी पर इनोवेशन:IIT कानपुर में हैकाथॉन का हुआ ग्रैंड फिनाले, पुणे की टीम शैडो बाइट बनी चैंपियन

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में आईआईटी कानपुर के साइबर सुरक्षा केंद्र C3iHub द्वारा आयोजित HACK IITK वैश्विक साइबर सुरक्षा हैकाथॉन 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो गया है। दो दिन तक चले इस आयोजन के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। इस वर्ष हैकाथॉन का विषय “महत्वपूर्ण अवसंरचना सुरक्षा” रखा गया था। प्रतियोगिता में देशभर के छात्रों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कुल 9 हजार से अधिक पंजीकरण हुए, जिनमें से 48 टीमें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं। हैकाथॉन में समाधान ट्रैक और कैप्चर द फ्लैग (CTF) ट्रैक में मुकाबला हुआ। पुणे की शैडो बाइट चैंपियन बनाई गई। समाधान ट्रैक में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे की टीम शैडो बाइट ने पहला स्थान हासिल कर 3 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। टीम नाइट म्याउल्स दूसरे स्थान पर रही, जबकि फादर कोंसिसाओ रोड्रिग्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नवी मुंबई की टीम ब्लाइंड कोडर्स तीसरे स्थान पर रही। वहीं CTF ट्रैक में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर की टीम क्यूट कैट पहले स्थान पर रही। इसी विश्वविद्यालय की टीम दिग्गज दूसरे स्थान पर रही और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की टीम ईहैक्स तीसरे स्थान पर रही।इसके अलावा कुछ टीमों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। टीम VNITX को सर्वश्रेष्ठ नवाचार समाधान और टीम Valium Research को सर्वश्रेष्ठ CTF दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। विजेताओं को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर काम करते हुए नए तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजन युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, VIDEO:राहगीर को टक्कर मारी, 20 फीट घिसटता गया, मौके पर ही दम तोड़ा
    Next Article
    बागपत में SIR के बाद 8. 38 लाख मतदाता:राज्यमंत्री के बड़ौत विधानसभा में 49,625 वोट हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment