Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में SIR के बाद 8. 38 लाख मतदाता:राज्यमंत्री के बड़ौत विधानसभा में 49,625 वोट हटाए गए

    1 hour ago

    2

    0

    बागपत में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान संपन्न हो गया है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 1 लाख 38 हजार 423 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। बागपत में कुल 8 लाख 38 हजार 375 मतदाता हैं। बागपत की बड़ौत विधानसभा में सबसे अधिक 49,625 वोट हटाए गए हैं। इस विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और यहां से राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक विधायक हैं। सर्वाधिक वोट हटाए जाने से भाजपा के वोट बैंक पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। वहीं, बागपत विधानसभा क्षेत्र में 44,601 वोट हटाए गए हैं। इस सीट से भाजपा के योगेश धामा विधायक हैं। आरएलडी का गढ़ माने जाने वाले छपरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 44,197 वोट हटाए गए हैं। जिले में कुल 8 लाख 38 हजार 375 मतदाता हैं। जिनमें 4 लाख 64 हजार 051 पुरुष और 3 लाख 74 हजार 315 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले की कुल आबादी के सापेक्ष 56.41 प्रतिशत लोग मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, छपरौली में 57.98 प्रतिशत, बड़ौत में 54.79 प्रतिशत और बागपत में 56.36 प्रतिशत मतदाता हैं। मतदाताओं के विवरण से पता चला है कि जिले में लिंगानुपात की स्थिति संतोषजनक नहीं है। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में यह 785, बड़ौत में 802 और बागपत में 833 है। जिले का कुल लिंगानुपात 807 है, जिसका अर्थ है कि प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 807 महिला मतदाता हैं। अभियान से पहले जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 76 हजार 798 मतदाता थे। प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान यह संख्या घटकर 8 लाख रह गई थी। हालांकि, लोगों को दोबारा मौका दिए जाने और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम प्रकाशन में 38 हजार 375 नए नाम जोड़े गए, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 38 हजार 375 हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI, पोस्ट-क्वांटम और साइबर सिक्योरिटी पर इनोवेशन:IIT कानपुर में हैकाथॉन का हुआ ग्रैंड फिनाले, पुणे की टीम शैडो बाइट बनी चैंपियन
    Next Article
    कटीले तार लगाने को लेकर विवाद में फायरिंग:युवक घायल, वजीरपुर कोटला गांव में तनाव; अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment