Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से SSB कैंप ब्लास्ट का वीडियो बनाया:महराजगंज में युवक को लाइक-फॉलोअर्स की सनक पड़ी भारी, पोस्ट करते ही गिरफ्तार

    19 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और लाइक, व्यूज व फॉलोअर्स बढ़ाने का जुनून एक युवक को भारी पड़ गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप को धमाके में उड़ाए जाने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। डिजिटल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने वीडियो और उससे जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो भी हटवाया। इसके बाद आरोपी का चालान कर कोर्ट भेज दिया गया। मामला परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव का है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सेवतरी गांव निवासी फैयाज अहमद (22) बी-फार्मा कर चुका है, घर पर ही रहता। पिता अब्दुल कलाम साइकिल की दुकान चलाते हैं। एक छोटा भाई रियाज अहमद (18 ) है। वह भी पढ़ाई कर रहा है। फैयाज 6 अक्टूबर की शाम AI तकनीक का इस्तेमाल कर सेवतरी स्थित एसएसबी कैंप को विस्फोट से उड़ाते हुए दिखाया। 9 सेकेंड के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फैयाज एक हरे-भरे खेत में खड़ा होकर पहले कैमरे की तरफ देखता है। फिर उंगली से इशारा करता है और देखते ही देखते उसके पीछे स्थित एसएसबी कैंप पर एक भीषण बम धमाका व आग का गुबार एडिटेड इफेक्ट्स के जरिए प्रकट हो जाता है। वीडियो में बड़े अक्षरों में चुनौती भरे लहजे में ‘अब करो कॉपी’ भी लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात अति संवेदनशील एसएसबी कैंप को निशाना बनाकर इस तरह का फर्जी व भ्रामक इसके बाद उसने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा। सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़ा मामला होने के कारण अधिकारियों में भी हलचल मच गई। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। वीडियो कहां से पोस्ट हुआ और किस अकाउंट से इसे शेयर किया गया, इसकी पड़ताल की गई। जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। अकाउंट से तत्काल हटवाया गया वीडियो पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया। अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया। सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर भ्रामक पोस्ट से बचें पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सुरक्षा बलों, कैंप या संवेदनशील स्थानों से जुड़ी भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री बनाना गंभीर मामला है। ऐसी पोस्ट से शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पति को सांप डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी:मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर सोते वक्त गला घोटा मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत:पति ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, शव लेकर गांव लौटे परिजन
    Next Article
    पूजा के नाम पर महिला से 2.80 करोड़ की ठगी:अयोध्या में कई जगहों पर चल रहा अनुष्ठान के नाम पर ठगी का धंधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment