Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूजा के नाम पर महिला से 2.80 करोड़ की ठगी:अयोध्या में कई जगहों पर चल रहा अनुष्ठान के नाम पर ठगी का धंधा

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में धर्म के नाम पर ठगी का धंधा जोरों पर हैं। पूजा और अनुष्ठान के नाम पर आन लाईन-आफ लाइन ठगी चरम पर है।यंत्र देने,ताबीज बांधने और हर समस्या के समाधान की गारंटी देकर श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है। वीडियो कालिंग से अनुष्ठान दिखाकर और मंत्र बोलेकर ठगी का काम चल रहा है।इस गिरोह में अयोध्या के एक दर्जन स्थानों पर दो दर्जन से ज्यादा लोग और उनके सहयोगी शामिल हैं। हाल ही में पूजा-पाठ से घर की समस्याएं दूर कराने का भरोसा देकर पुणे की एक महिला से करीब 2.80 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।बार-बार धन न देने पर महिला श्रद्धालु को मृत्यु का भय दिखाकर उसके साथ ठगी की जाती रही। ताजा मामला हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्‌टी से जुड़ा हुआ है।इस पट्‌टी क साकेतवासी संत सुदर दास महाराज के यहां विवेकानंद दास करीब 8 साल से साधु बनकर रह रहा है।विवेकानंद खुद को सुंदर दास का चेला और हनुमानगढ़ी का संत बताकर ठगी कर रहा था। इस मामले में एक अन्य आरोपी रत्नाकर दास भी हनुमानगढ़ी की हरिद्वारी पट्‌टी का खुद को संत बताता रहा है। सूत्रों के अनुसार उसके कई लोगों के साथ पिछले 3 सालों में ठगी की है। पीड़ितों को हनुमानगढ़ी के साधु होने का भय दिखाकर भगा दिया जाता रहा है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवेकानंद महाराज ने कितने लोगों के साथ अनुष्ठान के नाम पर ठगी की है। सूत्रों का यह भी कहना कि उसने ठगी की रकम का कोई हिस्सा हनुमान मंदिर के पिलर में नहीं लगाया है।ऐसा वह केवल खुद को बचाने के लिए कह रहा है। जब महिला का काम नहीं हुआ और उसने धन वापस मांगा तो बताया कि हनुमान मंदिर के पिलर और अनाथ बच्चियों की शादी में धन खर्च कर दिया गया।सभी आरोपी हनुमानगढ़ी के पीछे रहने वाले बताए जा रहे हैं।इन ठगों ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर न केवल अयोध्या में एक होटल में बुलाकर धन लिया बल्कि ठगी के जरिए रकम की वूसली के लिए पुणे तक पहुंच गए। पुणे निवासी महिला श्रद्धालु लक्ष्मी कामा ने विवेकानंद महाराज, उनके चेले सूरज और चालक रत्नाकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जमीन से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थीं। टीवी चैनल पर विवेकानंद महाराज को पूजा-पाठ से बाधाएं दूर करने की बात कहते देखा। संपर्क करने पर उन्हें अयोध्या बुलाया गया और 20 से 25 लाख रुपये लाने को कहा गया। महिला के मुताबिक वह 20 लाख रुपये और 500 ग्राम चांदी का मुकुट लेकर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर विवेकानंद, सूरज और रत्नाकर मिले और उन्हें होटल ले गए। आरोप है कि वहां 20 लाख रुपये और चांदी का पुणे की एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर मुकुट ले लिया गया। महिला के मुताबिक बाद में 20 लाख, 25 लाख और दो लाख रुपये यात्रा खर्च के नाम पर लिए। अयोध्या में 10 लाख और देने का आरोप है। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उससे करीब दो करोड़ नकद और करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, यानी कुल करीब 2.80 करोड़ रुपये लिए। महिला का आरोप है कि रकम मांगने पर पूजा अधूरी रहने और मनोकामना पूरी न होने की बात कहकर दबाव बनाया गया। बाद में मृत्यु का भय दिखाकर भी रकम लेने का आरोप लगाया गया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से SSB कैंप ब्लास्ट का वीडियो बनाया:महराजगंज में युवक को लाइक-फॉलोअर्स की सनक पड़ी भारी, पोस्ट करते ही गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव, दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज:पति-पत्नी आमने-सामने, 17 प्रत्याशी मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment