Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI समिट में पीएम के कथित अपमान पर प्रदर्शन:श्रावस्ती में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, ज्ञापन सौंपा

    17 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की श्रावस्ती इकाई ने एआई समिट में प्रधानमंत्री के कथित अपमान के विरोध में श्रावस्ती के भिनगा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय भिनगा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने "प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", "देश के सम्मान से खिलवाड़ बंद करो" और "राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का कांग्रेस के द्वारा प्रयास किया गया। जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत में आयोजित एआई समिट की सराहना कर रहा है और कई राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं, तब कांग्रेस द्वारा किया गया हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ऐसे अवसरों पर देश की छवि को आहत करने का प्रयास करती रही है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौंपा, जिसमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल और रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद ने युवक ने किया सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, पांच माह पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत
    Next Article
    राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो ने बाराबंकी कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment