Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद ने युवक ने किया सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, पांच माह पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत

    15 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ियन टोला में शनिवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सत्यवीर यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली में नमकीन की फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, पांच माह पहले सत्यवीर के बड़े भाई सहवीर की वाराणसी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सत्यवीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। शनिवार सुबह सत्यवीर ने शौच और नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने रोशनदान से कमरे के अंदर देखा। सत्यवीर फंदे से लटके हुए पाए गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रोशनदान तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजा खोला गया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सत्यवीर अविवाहित थे। इस घटना से परिजनों में गहरा दुख है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दूसरे राज्यों के 17 लोग हिरासत में:बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, पुलिस सत्यापन में जुटी
    Next Article
    AI समिट में पीएम के कथित अपमान पर प्रदर्शन:श्रावस्ती में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment