Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो ने बाराबंकी कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

    19 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कथित अव्यवस्था और विरोध की घटनाओं के खिलाफ था। यह प्रदर्शन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देश पर जिला महामंत्री सर्वेश अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि और तकनीकी प्रगति को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य देशहित के विरुद्ध हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव, जिला मंत्री अरुण रावत, सूरजभान, हरिकेश, दिनेश सिंह, उमेश यादव, सुनील यादव, ताम्रध्वजा नंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भविष्य में भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI समिट में पीएम के कथित अपमान पर प्रदर्शन:श्रावस्ती में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    सीडीओ ने कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया:पटल सहायक को चेतावनी, अवकाश पंजिका में नहीं था विवरण दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment