Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

    3 hours from now

    1

    0

    जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष का एक छात्र मंगलवार को अस्पताल के शौचालय में मृत मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का संदेह है। मृतक की पहचान एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राज नीलेश यादव (31) के रूप में हुई है।बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे ने कहा, ‘‘वह मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब एक बजे वह अपने विश्राम कक्ष में गए, लेकिन इसके बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे।’’ सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें फोन किया। शौचालय से फोन की घंटी सुनाई देने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो यादव फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। दवे ने बताया कि उन्हें तत्काल आपातकालीन विभाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शौचालय में यादव के पास से कुछ सिरिंज मिली हैं और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला
    Next Article
    Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment