Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दाऊजी मेले में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन:कार्यक्रम में श्रोताओं ने वीर,ओज और श्रृंगार रस की कविताएं सुनी, काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

    35 minutes ago

    1

    0

    हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का मंगलवार की रात्रि में आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह तक यह कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभक्ति, ओज, हास्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने श्रोताओं को प्रभावित किया। देश के कई शहरों से आईं कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की स्तुति से हुई। कवयित्री मीरा दीक्षित ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्थानीय गायिका प्राची पाठक ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' देशभक्ति गीत गाया। यह प्रस्तुति वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीदों को नमन करने के लिए थी। सम्मेलन में देशभक्ति कविताओं ने श्रोताओं में उत्साह भरा। तिरंगे और मातृभूमि को समर्पित रचनाओं पर पंडाल में तालियां बजीं। हास्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने भी श्रोताओं का मनोरंजन किया। सहारनपुर से मंजरी मनोज, कानपुर से शिखा सिंह, शिकोहाबाद से अपराजिता सिंह, प्रतीक्षा सिंह और सुहानी खेर शामिल हुईं। आगरा से निभा चौधरी, एटा से अलका अद्भुत, अलीगढ़ से ऋतुका राधिका और गीतू महेश्वरी ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां दीं। कवयित्री मंजरी मनोज और आशु कवि अनिल बौहरे के बीच हास्यपूर्ण बातचीत हुई। दोनों के चुटीले संवादों पर खूब हंसी-मजाक किया। कवयित्री मीरा दीक्षित ने मंच संचालन किया। आशु कवि अनिल बौहरे ने कवयित्रियों को मंच पर आमंत्रित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पकड़ी गई 4.25 करोड़ की GST चोरी:चार दिन चला SIB का छापा, रेलवे ठेकेदार और टेंट हाउस पर कार्रवाई
    Next Article
    बदायूं में मुठभेड़ में 25 हजार का तस्कर गिरफ्तार:फायरिंग में दरोगा और बदमाश को दोनों घायल, तमंचा, कारतूस और छुरी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment