Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पकड़ी गई 4.25 करोड़ की GST चोरी:चार दिन चला SIB का छापा, रेलवे ठेकेदार और टेंट हाउस पर कार्रवाई

    35 minutes ago

    1

    0

    बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के पास उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने 4.25 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। SIB ने रेलवे के ठेकेदार और टेंट हाउस पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पकड़ने के लिए एसआईबी ने चार दिन तक छापेमारी जारी रखी और देर रात इसका खुलासा किया। जांच टीम ने बीएलडब्ल्यू के पास 18 सितंबर की रात छेपामारी की थी। जो 22 सितंबर की रात तक चली। फिलहाल टीम नेठेकेदार और टेंट हाउस का नाम नहीं जारी किया है। मैनपावर आपूर्ति को छिपाकर भरा टैक्स SIB की जांच में सामने आया है कि - रेलवे ठेकेदार की फर्म सिविल निर्माण के साथ-साथ सरकारी ई मार्केटप्लेस के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति डीएलडब्ल्यू को करती है। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जो रिटर्न भरा उसमें मैनपावर आपूर्ति को छुपा लिया। फर्म ने 2026-2027 का रिटर्न नहीं भरा जबकि फर्म को अप्रैल से अगस्त 2026 तक 5.50 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। जिसपर आने वाला कर एक करोड़ से अधिक है। जिसे अभी तक जमा नहीं किया गया है। 4.25 करोड़ की चोरी SIB के अधिकारियों के अनुसार - फर्म ने 36 लाख रुपए की इनपुट टैक्स फर्जी बिलों की जरिये प्राप्त किया है। जांच में करीब 4.25 करोड़ की चोरी सामने आयी है। कार्रवाई के दौरान ठेकेदार ने 46 लाख रुपए जमा भी कराए हैं और बाकी जल्द ही भुगतान करने की बात कही है। टेंट हाउस फर्म ने भी की जालसाजी जीएसटी अधिकारियों के अनुसार जांच में उसी परिसर में चल रहे कैटरिंग और टेंट हाउस कंपनी के कागजातों की जांच में अनियमितता मिली है। इस फर्म का जीएसटी पंजीयन मार्च 2026 में निरस्त किया गया था। इनके द्वारा जुलाई 2025 से कोई भी रिटर्न नहीं भरा गया था। फिर भी बड़े स्तर पर व्यापार चल रहा था। 2022-23 से अब तक फर्म ने 2 से ढाई करोड़ का बिजनेस किया था। जो की गैरकानूनी है। इसलिए कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम यूपी में 'नवीन' की दलित पॉलिटिक्स:कांशीराम-मायावती की जमीन पर भाजपा का दांव, दलितों के बिखरे समीकरण साधने की कोशिश
    Next Article
    दाऊजी मेले में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन:कार्यक्रम में श्रोताओं ने वीर,ओज और श्रृंगार रस की कविताएं सुनी, काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment