Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

    13 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को डांटा था। स्मिता ने कहा कि गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग में सलमान ने ऐश्वर्या राय बच्चन की बांह छू ली थी। यह सीन का हिस्सा नहीं था। यह बात एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कही। स्मिता जयकर ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। स्मिता ने उस दौर को याद करते हुए कहा, “उस समय उनका प्यार बढ़ रहा था। दोनों प्यार में थे और एंजेल जैसे दिखते थे। उस समय ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत लगती थीं। यह फिल्म के लिए भी काम कर गया। वह जादू पर्दे पर नजर आया।” उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार में पड़े लोगों को देखकर अच्छा लगता था। हालांकि, उनकी देरी से सेट पर इंतजार कर रहे क्रू की परेशानी बढ़ जाती थी। स्मिता ने बताया, “बाकी क्रू शिकायत करता था कि ये लोग बहुत देर से आते हैं। हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट है और हम 10 बजे तक इंतजार कर रहे हैं। वे अब तक नहीं आए हैं, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि जब आप प्यार में होते हैं, तो क्या कह सकते हैं?” उन्होंने आगे कहा, “वे (सलमान और ऐश्वर्या) दोनों सुबह 11 बजे साथ आते थे। उन्हें अपने आसपास की किसी चीज और इस बात का अहसास नहीं होता था कि पूरा सेट उनका इंतजार कर रहा है, लेकिन प्यार में ऐसा ही होता है।” ऐश्वर्या की बांह छूने पर सलमान को डांटा स्मिता ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग का एक किस्सा भी बताया। यह ‘हम दिल दे चुके सनम’ के रोमांटिक गानों में शामिल था। स्मिता ने बताया, “सलमान को मेज के चारों ओर घूमकर आना था और ऐश्वर्या वहां खड़ी थीं। उन्होंने उनकी बांह छू ली, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना था। संजय ने पूछा, ‘सलमान, तुमने उसे क्यों छुआ?’” उन्होंने आगे कहा, “सलमान का बस उन्हें छूने का मन हुआ। वह प्यार में थे, इसलिए उन्होंने उन्हें छू लिया। लेकिन सीन ऐसे नहीं किया जाना था। संजय ने उन पर चिल्लाकर पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीन में सलमान को सिर्फ वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देखना था।” स्मिता ने बताया कि इस घटना के बाद सेट पर मौजूद लोग हंसने लगे थे। ऐश्वर्या शरमा गई थीं। वहां मौजूद लोगों को दोनों कलाकारों के बीच का प्यार साफ समझ आ गया था। ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बारे में जानिए ‘हम दिल दे चुके सनम’ 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी नंदिनी (ऐश्वर्या) के इर्द-गिर्द थी। नंदिनी को समीर (सलमान) से प्यार हो जाता है। इसके बाद वनराज (अजय) से उसकी शादी उनके रिश्ते की दिशा बदल देती है। फिल्म का म्यूजिक इस्माइल दरबार ने तैयार किया था। इसके लोकप्रिय गानों में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘चांद छुपा बादल में’ शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजमेर दरगाह पहुंचे बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख:पत्नी जेनेलिया-बच्चों संग की जियारत, फैंस में मची रही सेल्फी लेने की होड़
    Next Article
    क्या न्यूजीलैंड में पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:बैटिंग कोच ने संकेत दिए; पहले टी-20 में ईशान किशन को चोट लगी, टीम से बाहर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment