Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा 1 करोड़ का नोटिस:बोलीं- खामोशी को कमजोरी न समझें; सोशल-मीडिया पर नहीं, कानूनी लड़ाई होगी

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। शुक्रवार को अंजलि ने सोशल मीडिया पर कहा- अब मैं इस मामले में कोई बयान नहीं दूंगी। मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। अब जवाब शब्दों से नहीं, कानून के माध्यम से दिया जाएगा। आयोजक अमन निगम, आशीष गुप्ता और अनुभव राज इससे पहले अंजलि को ₹1.20 करोड़ का नोटिस भेज चुके हैं। उनका दावा है कि कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद से उन्हें करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आयोजकों ने नुकसान की भरपाई और कानपुर के लोगों से माफी मांगने की मांग की है। अंजलि बोलीं- अब जवाब कानून के जरिए मिलेगा अंजलि अरोड़ा ने शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे अपने वकील के जरिए आयोजकों को लीगल नोटिस भेज दिया था। अब वह सोशल मीडिया पर इस मामले में कोई बहस या बयानबाजी नहीं करना चाहतीं। अंजलि ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आगे की कार्रवाई उनके वकील कानून के मुताबिक करेंगे। उन्होंने कहा- मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। अब जवाब शब्दों से नहीं, कानून के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना ध्यान काम और दर्शकों पर लगाना चाहती हैं। उनके मुताबिक, अब इस मामले में उनसे किसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। आयोजक बोले- हमें 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ आयोजक आशीष गुप्ता ने कहा कि मेरा मकसद पब्लिसिटी हासिल करना नहीं है। मैं अपना कारोबार करता हूं और उसी से परिवार चलाता हूं। उनका दावा है कि कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ। आशीष के मुताबिक, आयोजकों ने 22 अक्टूबर को अंजलि को ₹1.20 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। उसी शाम अंजलि की ओर से भी नोटिस की सॉफ्ट कॉपी वॉट्सऐप पर मिली। अब आयोजक चाहते हैं कि अंजलि नुकसान की भरपाई करें और कानपुर के लोगों से वीडियो बनाकर माफी मांगें। आयोजक बोले- स्टेज छोड़कर क्यों चली गईं? आशीष गुप्ता का कहना है कि अंजलि ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, लेकिन उनके मुताबिक मंच छोड़कर जाने की वजह स्पष्ट नहीं की। आयोजक चाहते हैं कि अंजलि इस सवाल का जवाब दें। आशीष ने कहा कि उनके पास भी अपना पक्ष रखने के लिए तथ्य हैं, जिनका जिक्र लीगल नोटिस में किया गया है। उन्होंने कहा कि अंजलि के वीडियो पोस्ट करने से उन्हें परेशानी नहीं है, लेकिन वे अपने सवालों का जवाब चाहते हैं। आयोजकों ने कहा कि माफी और नुकसान की भरपाई से जुड़े मुद्दे सुलझने पर वे इस मामले में आगे वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर गलत कमेंट न करने की अपील विवाद के बीच आशीष गुप्ता ने लोगों से अंजलि अरोड़ा के खिलाफ गलत टिप्पणियां न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजकों का अंजलि की निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है और वे इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। आशीष ने कहा कि आयोजक महिलाओं की इज्जत करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखते हैं, लेकिन किसी को गलत कमेंट नहीं करना चाहिए। 15 अक्टूबर को लाजपत भवन में हुआ था कार्यक्रम कानपुर के लाजपत भवन में 15 अक्टूबर को नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उनके स्टेज छोड़कर जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। 19 अक्टूबर को अंजलि ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम के प्रबंधन और अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 22 अक्टूबर को आयोजकों ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा। अब अंजलि की ओर से भी मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बाद मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें 'कच्चा बादाम गर्ल' को 1.20 करोड़ का नोटिस:कानपुर में आयोजक बोले- 45 मिनट की जगह 12 मिनट डांस किया, पूरे पैसे भी लिए कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए नगाड़ा नाइट कार्यक्रम का विवाद बढ़ता जा रहा है। आयोजकों ने गुरुवार को ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू
    Next Article
    राहुल-अखिलेश जोड़ी की काट निकालने लखनऊ आ रहे अमित शाह:सीट बंटवारा बड़ी चुनौती; 2027 के लिए क्या होगी स्ट्रैटजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment