Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ने शंकाराचार्य के चरणों में पुष्प अर्पित किए:कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हनुमान चालीसा पाठ कर यात्रा शुरू करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। यह मुलाकात होली के बाद हुई, जिसमें अजय राय ने शंकराचार्य के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया और हाल के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि जब वे लखनऊ में थे तब पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। उनके अनुसार प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और होली का हवाला देकर उन्हें रोक लिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी शंकराचार्य को दी और प्रशासन की ओर से जारी जिला अधिकारी (डीएम) का पत्र भी उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि यह पत्र बताता है कि प्रशासन किस आधार पर लोगों को रोक रहा है। शंकराचार्य बोले- योगी आदित्यनाथ के पास 6 दिन वक्त, लखनऊ में करेंगे ऐलान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 6 दिन अभी और बचा हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास समय है कि वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें लेकिन अभी तक उनके तरफ से कोई बयान नहीं आया है उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है हम लखनऊ जा रहे हैं। वहां पर सभी साधु संतों के सामने हम अपने फैसले को सुनाएंगे। हम उन लोगों का चेहरा भी सामने लेंगे जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां से निकल रहे हैं हमें जहां रोका जाएगा हम कानून का पूरा साथ देंगे लेकिन हमें उम्मीद है कि या धर्म की यात्रा है इसमें कोई बाधा नहीं आ सकती है। शंकराचार्य ने कहां की होली के बाद अजय राय हमसे मुलाकात करने के लिए आए थे। गंगा अभियान को लेकर कुछ चर्चाएं हूं लेकिन कोई बहुत बड़ी बात नहीं की गई है या एक मुलाकात था। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने जो बयान दिया है उसे पर शंकराचार्य ने कहा कि जिसका जैसा संस्कार होता है वह वैसा ही बयान देता है। 11 मार्च को शंकराचार्य के साथ खड़े रहेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता- अजय राय अजय राय ने कहा कि हम अपने शंकराचार्य से मुलाकात करने के लिए होली बाद पहुंचे थे। उन्होंने शंकराचार्य का जो भी आदेश होगा हमारा पूरा कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ा रहेगा। जो लोग गौ को अपनी मां मानते हैं वह सभी लोग साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को हम सभी लखनऊ में महाराज जी के साथ रहेंगे। बिहार के मुद्दे पर अजय राय ने कहा कि यह चुनाव में ही तय हो गया था कि बीजेपी उनको साइड लाइन करेगा। वहां पर जेडूयू को इन्होंने अपने साथ विलय कर लिया है। इससे पहले नवीन पटनायक की सरकार के साथ भी इन्होंने यही किया था। उन्होंने कहा भाजपा के साथ जो भी रहता है उसको यह लोग पूरी तरह से साफ कर देते हैं। शंकराचार्य ने बताया लखनऊ कार्यक्रम का खाका इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने प्रस्तावित लखनऊ कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने कहा कि वे अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। शंकराचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन वे अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। अब जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। 6 मार्च को वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर काशी से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जाएगा उन्होंने बताया, सबसे पहले बड़े भगवान चिंता गणेश का पूजन पाठ होगा। संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करंगे। उसके बाद यात्रा के लिए निकल जाएंगे। विभिन्न स्थानों से होते हुए लखनऊ में 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर काशीराम मैदान में गौ ध्वज प्रतिष्ठा किया जाएगा इसके बाद धर्म युद्ध शुरू होगा, जो लोग भी गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहते हैं वह आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पिता को बचाने आए युवक की हत्या:हैप्पी होली बोलने पर पड़ोसी से मारपीट, महिला ने बेटे-बेटी संग चाकू से वार किए
    Next Article
    घायलों को देख रुके SSP, अपनी गाड़ी से भिजवाए अस्पताल:मुरादाबाद में सड़क पर तड़प रहे थे एक्सीडेंट में घायल दंपती, हॉस्पिटल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment