Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकबरपुर के सभी 35 नलकूप सौर ऊर्जा से चलेंगे:5 करोड़ से लगेंगे सोलर पैनल, निर्बाध पेयजल आपूर्ति होगी

    6 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर की अकबरपुर नगरपालिका ने अपने सभी 35 नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना और बिजली की खपत में कमी लाना है। वर्तमान में, नगरपालिका के केवल नौ नलकूप ही सौर ऊर्जा पर चल रहे हैं। अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र में 27 हजार घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए कुल 11 पानी की टंकियां स्थापित हैं। इन टंकियों को भरने के लिए 35 नलकूपों का संचालन किया जाता है। नलकूपों को सौर ऊर्जा से चलाने से पेयजल व्यवस्था की बिजली पर निर्भरता कम होगी, जिससे नगरपालिका को हर महीने लाखों रुपये के बिजली बिल से राहत मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, पांच करोड़ रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस संबंध में शासन को भेजा गया प्रस्ताव हाल ही में स्वीकृत हो गया है। गोविंद गणेशपुर वार्ड में एक वाटरपंप पहले से ही सोलर पैनल से संचालित है, जबकि विजयगांव और लारपुर पंपों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। शेष 32 अन्य वाटरपंपों पर मार्च से पैनल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद अधिकांश इलाकों में दिन-रात पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी। अभी बिजली गुल होने पर जलकल विभाग को जलापूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था से शहर के प्रमुख इलाकों और त्योहारों के दौरान पानी की कमी नहीं होगी। शहर में पानी की गुणवत्ता की भी जांच की गई है। 25 वार्डों में 28 हजार भवन और दुकानों तक पानी की आपूर्ति के लिए 250 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। जांच में पानी का पीएच स्तर 6.50 से 8.50 के बीच और टीडीएस स्तर 409.50 से 500 तक पाया गया है। इसके अतिरिक्त, अकबरपुर नगरपालिका ने एक करोड़ रुपये की लागत से छह सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा आधारित आरओ पानी की टंकियां भी लगाई हैं। कटारिया याकूब, शिवबाबा, बाबा दामोदर दास मंदिर के पास, बसखारी रोड निबियहवा पोखरा, शेखपुरा काली माता मंदिर के पास नेहरूनगर और अंबेडकर पार्क के पास दो हजार लीटर क्षमता की आरओ युक्त पानी की टंकी स्थापित की गई है, जहां नागरिकों और राहगीरों को निःशुल्क आरओ का पानी मिल रहा है।अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि अन्य वाटरपंपों पर भी जल्द ही सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 195, स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ:बर्फीली हवाओं के बीच न्यूनतम 10 डिग्री, कोहरा न होने के बाद भी ट्रेनें लेट
    Next Article
    रामपुर में खिली धूप, कोहरे से मिली राहत:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment