Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 195, स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ:बर्फीली हवाओं के बीच न्यूनतम 10 डिग्री, कोहरा न होने के बाद भी ट्रेनें लेट

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में जहां घने कोहरे से राहत मिली है, वहीं बर्फीली हवाओं और अस्वस्थ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का सामना करना पड़ रहा है। जिले का AQI 195 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को संभल में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे लोग ठिठुरते रहे। सुबह 08 बजे संभल, चंदौसी, नरौली, सिरसी, बबराला, गुन्नौर, असमोली और बहजोई का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन बर्फीली हवाओं से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अभी भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका परिषद संभल ने रात में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बसंत पंचमी के दिन हुई बारिश के बाद दो बार और बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया है और किसानों की चिंता बढ़ गई है। रोडवेज बसों में सुबह और रात के समय अभी भी यात्रियों की संख्या कम है। कोहरा न होने के बावजूद कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, पूर्णागिरि-टनकपुर एक्सप्रेस, सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी लगभग 1 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट की देरी से पहुंच रही है। व्यापारी सुमित कुमार ने बताया कि दिन में धूप निकलने के बाद बाजार में चहल-पहल रहती है और जनवरी के मुकाबले अब काम थोड़ा बेहतर हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटाला मस्जिद अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी, अगली सुनवाई 12 मार्च को
    Next Article
    अकबरपुर के सभी 35 नलकूप सौर ऊर्जा से चलेंगे:5 करोड़ से लगेंगे सोलर पैनल, निर्बाध पेयजल आपूर्ति होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment