Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित बालियान हत्याकांड- करनाल से आए थे शूटर्स:शामली में CCTV में दिखे, 4 संदिग्ध हिरासत में; भूपेंद्र ढींगरा का नया VIDEO- मैंने नहीं मारा

    10 hours ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने 4 संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। एक आर्यन संधू और दूसरा सत्यम। दोनों ही करनाल के रहने वाले हैं। जांच के दौरान पुलिस करीब 80 CCTV फुटेज खंगाल चुकी है। जिम के एंट्री रजिस्टर की भी जांच की गई है। SOG टीम को CCTV फुटेज से पता चला है कि चारों शूटर हरियाणा के करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। पुलिस अब करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक के पूरे रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को जोड़कर हमलावरों की मूवमेंट ट्रेस कर रही है। जांच का फोकस उनके वाहनों, उसमें सवार लोगों और रास्ते में उनकी गतिविधियों की पहचान पर है। कई जगह संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस अलग-अलग स्थानों की फुटेज का मिलान कर रही है। इससे हमलावरों की पूरी मूवमेंट और इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान होने की उम्मीद है। हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों की कॉल डिटेल, क्राइम हिस्ट्री और हत्या के दिन की गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें लगी हैं। 26 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:45 बजे 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शामली के ही बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। अंकित की हत्या के बाद उसे मरवाने की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र ढींगरा अपने दावे से मुकर गए हैं। उन्होंने शनिवार शाम नया वीडियो जारी कर कहा- सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यह बात फैली हुई है कि अंकित बालियान की हत्या मैंने की है, लेकिन मैंने अंकित को नहीं मारा। जिस समय अंकित का मर्डर हुआ, मैं बाहर गया हुआ था। मेरी लोकेशन चेक की जा सकती है। 5 CCTV फुटेज में देखिए, कैसे हुई अंकित बालियान की हत्या… पहले जानिए जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आए... SOG की जांच में सामने आया है कि हमलावर शामली पहुंचने के बाद अंकित के जिम के आसपास करीब एक घंटे तक टहलते-घूमते दिखे। इससे पहले शूटर करीब दो घंटे तक उसी मार्केट में घूमकर एग्जिट और एंट्री की थाह ली। साथ ही उन्होंने अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके जिम से बाहर निकलने का इंतजार किया। शाम करीब 6:42 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार में बैठते ही 18 राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोलियां अंकित को लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। SOG ने जिम का रजिस्टर खंगाला, कई लोगों से पूछताछ शुक्रवार को सहारनपुर से SOG की टीम दोबारा शामली पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जिम का एंट्री रजिस्टर खंगाला और जिम के साथ आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ की। SOG टीम CCTV फुटेज भी अपने साथ ले गई। इनका तकनीकी विश्लेषण कर हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है। STF समेत कई टीमें तलाश में जुटीं हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर, STF और शामली पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। संदिग्ध ठिकानों पर दूसरे जिलों और राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। CCTV फुटेज, जिम रजिस्टर, तकनीकी साक्ष्य और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। भूपेंद्र ढींगरा ने हत्या से किया इनकार घटना के दिन हरियाणा के गोगी गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने भी वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से मुकर गया। शनिवार शाम नया वीडियो जारी कर भूपेंद्र ने कहा- सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यह बात फैली हुई है कि अंकित बालियान की हत्या मैंने की है, लेकिन मैंने अंकित को नहीं मारा। जिस समय अंकित का मर्डर हुआ, मैं बाहर गया हुआ था। मेरी लोकेशन चेक की जा सकती है। भूपेंद्र ने वीडियो में अंकित के परिवार के प्रति संवेदना जताई। उसने कहा- हत्या के बाद अंकित के माता-पिता, पत्नी और परिवार के सभी लोग रो रहे हैं। मैं भी हरियाणवी कलाकार हूं। मेरे अपने मां-बाप नहीं हैं। अंकित का परिवार मुझे भी एक बेटे-भाई की तरह समझे। मैं अंकित की बहन को अपनी बहन मानता हूं। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… हत्या से एक घंटे पहले पोस्ट किया था नया गाना अंकित ने बुधवार शाम 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए। 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरियाणा के सोनीपत में रहता था। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजीव की अभी शादी नहीं हुई है। वह कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। 2 बड़ी बहनें रीना और रितु की शादी हो चुकी है। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। हालांकि, अभी अंकित और सीमा के बच्चे नहीं हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया 'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल तबाही- सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी समेत 3 लापता:कानपुर में भाई बोला- 5 दिन से कोई खबर नहीं, 25 अगस्त को आखिरी बात हुई थी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राजभर बोले- राहुल-अखिलेश की दोस्ती टूटने वाली है, अगले चुनाव नहीं, अगली पैदाइश' की तैयारी करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment