Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:राजभर बोले- राहुल-अखिलेश की दोस्ती टूटने वाली है, अगले चुनाव नहीं, अगली पैदाइश' की तैयारी करें

    7 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में रविवार को सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए वह अखिलेश यादव से दूरी बनाने की तैयारी में हैं, ताकि सपा की बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, 'कर बहियां बल आपनो, छोड़ पराई आस।' उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव का 2027 में सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें अगले चुनाव की नहीं, बल्कि 'अगली पैदाइश' की तैयारी करनी चाहिए। PDA की नई परिभाषा पर राजभर ने कहा कि अगर इसमें धैर्य, अनुशासन और एक्शन की बात है तो पहले अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों को इसका पाठ पढ़ाना चाहिए। उन्होंने सपा सरकार के दौरान चोरी, छिनैती, लूट, डकैती और हत्या को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि तब अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई। राजभर ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं' और रोज ऐसी बातें करते हैं, जिससे उनका मजाक बनता है। उन्होंने कहा कि PDA की परिभाषा लगातार बदल रही है और कोई उसे मानने को तैयार नहीं है। मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने के मुद्दे पर भी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने दावा किया कि 11 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 1,100 रुपये दिए गए और उसमें भी घोटाला हुआ। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में 400 रुपए के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी परिवार समेत फरार गोरखपुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे 400 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लाेगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। मृतक की पहचान महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा निवासी मेवालाल प्रजापति के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी टोला रोहुआ की है। पूरी खबर पढ़ें डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सामने खुली सरकारी अस्पतालों की पोल; फ्लू अलर्ट के बीच मिली अव्यवस्था यूपी के जिला अस्पतालों की कार्यप्रणाली से शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद रूबरू हुए। फ्लू अलर्ट को लेकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान अस्पतालों की लापरवाही सामने आई। बाराबंकी में सुबह 9 बजे तक इमरजेंसी की सफाई नहीं हुई थी। श्रावस्ती में 5 कैमरे ऑफ रखे गए थे। गोरखपुर में तो ऑनलाइन मॉनिटरिंग का पूरा सिस्टम ही बंद मिला। इसको लेकर डिप्टी सीएम ने अफसरों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य निदेशालय में फ्लू से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने हर अस्पताल में टैमीफ्लू (ओसेल्टामिविर), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स के पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों के लिए जिला और संयुक्त अस्पतालों में 4 से 6 आइसोलेशन बेड तैयार रखने को कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर यूपी में बिजली चोरी वाले 50 फीडर रडार पर 5 डिस्कॉम के टॉप-10 की होगी रोज निगरानी सीएम योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद यूपीपीसीएल ने प्रदेश के पांचों वितरण निगमों में सबसे ज्यादा राजस्व हानि वाले 50 फीडर चिन्हित किए हैं। हर डिस्कॉम के टॉप-10 फीडरों की नियमित समीक्षा होगी। यहां मीटरिंग से लेकर बिलिंग, बकाया वसूली और बिजली चोरी तक हर स्तर पर डेटा खंगाला जाएगा। यूपीपीसीएल अब इन 50 फीडरों की निगरानी सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं करेगा। फीडर स्तर से लेकर वितरण खंड और उच्च अधिकारियों तक इसकी समीक्षा होगी। राजस्व हानि के आंकड़ों की नियमित समीक्षा के साथ संबंधित अधिकारियों से सुधार का हिसाब भी लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित बालियान हत्याकांड- करनाल से आए थे शूटर्स:शामली में CCTV में दिखे, 4 संदिग्ध हिरासत में; भूपेंद्र ढींगरा का नया VIDEO- मैंने नहीं मारा
    Next Article
    अंकित बालियान को मारने करनाल से शामली गए थे शूटर्स:4 कस्टडी में, मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस, 80 CCTV खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment