Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित हत्याकांड- पिता बोले- बेटा फौजी बनना चाहता था:सरकारें जो कहती हैं, अब करके दिखाएं; हत्यारों का एनकाउंटर हो

    8 hours ago

    1

    0

    'योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। अगर प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा, तो 5वें दिन हम बॉडी निकाल लेंगे, चाहे जो हो जाए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।' यह दर्द और गुस्सा है अंकित बालियान के पिता सतबीर बालियान का। शामली में बुधवार (26 अगस्त) को हरियाणवी सिंगर अंकित की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमने अंकित के पूरे परिवार से बात की। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पहले मामला समझिए… शामली में 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की। सिर-पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दी। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अफसरों ने अंकित के पिता को समझाकर रात 12 बजे जाम खुलवाया। अंकित ने हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आया। अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाता था। उसका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी, 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुआ था। इस बीच, हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- अंकित हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। वहीं, बुधवार शाम को सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि जिम में अंकित बालियान से मेरा झगड़ा हुआ था और फिर मैंने शूटर बुलवाकर उसे मरवा दिया। 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरियाणा के सोनीपत में रहता था। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजीव की अभी शादी नहीं हुई है। वह कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। 2 बड़ी बहनें रीना और रितु की शादी हो चुकी है। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। हालांकि, अभी अंकित और सीमा के बच्चे नहीं हैं। पिता बोले- अंकित मेरी तरह आर्मी में जाना चाहता था हमने सबसे पहले अंकित के पिता सतबीर से बात की। वह बताते हैं- अंकित ने जब 12वीं क्लास पास की, तो वह आर्मी में जाने का सोचता था, क्योंकि मैं भी आर्मी में था। वह कबड्डी खेलता था। इसी बीच उसको कमर में चोट लग गई और उसकी एक डिस्क खिसक गई। इसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन फिर फौज में जाना संभव नहीं था। अंकित को पहले गाने से ही मिली पहचान इसके बाद उसने कुत्ते पालने शुरू कर दिए। वो पाकिस्तानी कुत्ता लाया और 4-5 लाख रुपए कमा लिए। फिर मोबाइल, एक्सेसरीज, एलसीडी का कारोबार शुरू कर दिया। काम अच्छा चल रहा था, लेकिन उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पहला गाना कोर्ट में गोली मारेंगे बनाया था। गाना बहुत पॉपुलर हुआ। लोग मेरे पास बधाई देने आते थे। मुझे अंकित पर गर्व होता था। हत्यारों को मारकर हमें न्याय दिलाया जाए सतबीर का कहना है- रंगदारी या पुराने विवाद जैसा कुछ नहीं था। कोर्ट में गोली मारूंगा गाना तो बहुत पहले बना था, आज की घटना से उसका क्या मतलब है? 4 लोग जो पकड़े गए हैं, उनके अलावा कोई बड़ा चेहरा इसमें शामिल है। जैसा दर्द हमारे परिवार को मिला है, वैसा ही हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करके उनके परिवार को दिया जाना चाहिए। बड़ा भाई बोला- पहले दादी फिर भाई की हत्या अंकित के बड़े भाई राजीव ने बताया- इस देश में कुछ नहीं है सिर्फ धंधे हैं। पहले भी मेरी दादी की हत्या हो चुकी है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। आरोपी यहीं गांव में बैठे हैं। यह सब दलालों का देश है। ये कहते हैं कि हम 'राम राज्य' लाएंगे, 'राम राज्य'। कहां का 'राम राज्य' ला देंगे सब को मरवा के? नशा पता है कितना मेरे गांव में है? आधे लोगों की किडनी-लीवर सब खराब हो गए। देश की इकोनॉमी सिर्फ नशा, गुटखा, तंबाकू पर चल रही है। एक गैंग को खत्म करो, तो 10 नए खड़े हो जाते हैं एक को मार दिया, दो को मार दिया, तो 10 गैंग खड़े हो जाते हैं। क्या होता है इससे? सब जाकर शाम को सो जाते हैं। जिसको मरना था, वो मर गया। गैंग तो हम भी खड़ा कर देंगे कल को। इस देश में दंगे-फसाद क्यों होते हैं? इसीलिए तो होते हैं, पुलिस अपना काम ही नहीं करती। बहन बोली- 2 दिन पहले राखी बंधवाकर आया था बड़ी बहन रीना ने बताया- मेरा भाई अंकित राखी बंधवाने 2 दिन पहले आया था। वो घेवर लेकर आया था। राखी बंधवाकर वह छोटी बहन के पास चला गया। बहुत अच्छा माहौल था। जैसे मेरे भाई के साथ हुआ, वैसा ही उनके साथ होना चाहिए। हमारे साथ इंसाफ हो। वहीं मां अमरेश का कहना है कि मेरा बेटा मरा पड़ा था। वो तो रोज की तरह जिम गया था। मुझे नहीं पता किसने हत्या की है? जिसने भी की है, उसका एनकाउंटर करो। दिल्ली से पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल अंकित की मौत की खबर सुनकर पत्नी सीमा गांव पहुंचीं। पति की मौत से सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सास-ननद किसी तरह उन्हें संभाल रही हैं। सीमा ने बताया कि अंकित ज्यादातर गांव में ही रहते थे। 2-3 दिन में मेरे पास दिल्ली भी आया करते थे। पत्नी बोली- हत्यारों का भी होना चाहिए एनकाउंटर सीमा का कहना है कि पहले से धमकी देने जैसा कुछ नहीं था। सब कुछ बहुत अचानक से हुआ है। जिम में झगड़े को लेकर कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि हुआ होगा। झगड़ा होता, तो वो बताते जरूर। मैं बस यही कहूंगी कि इंसाफ जल्दी से जल्दी होना चाहिए। हत्यारों का एनकाउंटर होना चाहिए। मेरे पति नॉर्मल गाने ही बनाते थे। हरियाणा में हर सिंगर यही बनाते हैं। जो लिरिक्स लिख के देते थे, वही गाना बना लेते थे। उसमें ऐसा कुछ नहीं था कि मैं रोकती या बोलती। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है घटना के खुलासे के लिए हरियाणा-पानीपत में हमारी टीम लगी हैं। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV, जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं, इंस्टा पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली यूपी के शामली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां जानेमाने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से जुड़ा एक CCTV भी सामने आया है। इसमें जिम के बाहर दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल TET:यह सामान्य TET से कितना अलग, क्या नौकरी पर भी असर पड़ेगा?
    Next Article
    मंत्रीजी के खौफ से ताला जड़कर भागे अफसर:सिद्धियों से अखिलेश की राहु महादशा निकाली; राखी पर छलका DM का दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment