Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

    3 hours from now

    1

    0

    चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में बृहस्पतिवार तक कम से कम 359 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रैकिंग, पर्यटन या हिंदू तीर्थस्थलों की यात्रा पर आए थे। नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 910 लोग लापता हैं, जिनमें 517 विदेशी नागरिक हैं।अब तक 50 विदेशियों को हवाई मार्ग से बचाया गया है। लापता लोगों में 113 नेपाली पर्यटक, सेना और पुलिस के 85 जवान, रसुवा जिले के 161 तथा नुवाकोट का एक निवासी शामिल हैं। चीन के सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ की खबर के अनुसार तिब्बत स्थित गिरोंग काउंटी में तीन लोगों की मौत हुई है और 558 लोग लापता हैं जिनमें 260 विदेशी नागरिक हैं।चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में भी करीब 100 चीनी नागरिक लापता हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार 288 नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा, जिनमें 73 बिजली परियोजना में कार्यरत थे। कई भारतीय पर्यटक कैलाश पर्वत की यात्रा पर थे।अमेरिका के 90, यूक्रेन के 55, मलेशिया के 51, ऑस्ट्रेलिया के 39, ब्रिटेन के 33 और कनाडा के 25 नागरिक लापता हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के नौ, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के आठ-आठ तथा दक्षिण अफ्रीका और लातविया के छह-छह नागरिक लापता हैं। जापान और न्यूजीलैंड के पांच-पांच, फ्रांस के चार, बेल्जियम और स्पेन के तीन-तीन तथा कई अन्य देशों के नागरिक भी लापता हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tibet Nepal Border पर बाढ़ के बाद Barrier Lake फटने का खतरा, चीन ने जारी किया अलर्ट
    Next Article
    China ने Tibet Nepal Border पर जारी किया लेवल 4 अलर्ट, अवरोधक झील से बाढ़ का खतरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment