Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर के बिना अनुमति रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाएं दबी:भाजपा नेता की मामी की मौत, 20 हजार महिलाओं की जुटी थी भीड़, पुलिस को भनक तक नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में मेयर डॉ. उमेश गौतम के गुरुवार को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में करीब 20 हजार बहनें राखी बांधने पहुंचीं। भीड़ अधिक होने से अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई महिलाएं गिरकर बेहोश हो गईं। इस दौरान भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजा तोमर की 36 वर्षीय मामी मधु भी भीड़ में गिरकर दब गईं। उन्हें आनन-फानन में मेयर के मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल और कार्यक्रम आयोजकों पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा तोमर ने लगाए लापरवाही के आरोप मृतका के भांजे और भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजा तोमर ने बताया कि वे सुबह परिवार को छोड़कर अपने काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे सूचना मिली कि भगदड़ के चलते मामी मधु की तबीयत बेहद गंभीर हो गई है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें आईसीयू और इमरजेंसी के चक्कर लगवाए गए और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। तोमर ने आरोप लगाया कि करीब दो से ढाई घंटे तक अस्पताल प्रशासन मामले को टालता रहा और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। काफी प्रयासों और एक अन्य महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर जब उन्होंने तलाश की, तब जाकर पता चला कि उनकी मामी की मौत हो चुकी है। परिजनों ने व्यवस्था और सूचना तंत्र पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया दर्दनाक मंजर भगदड़ में बाल-बाल बची एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए बताया कि सतीपुर चौराहे से करीब 15 लोग पास लेकर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक मची भगदड़ में भारी अफरा-तफरी मच गई और पीछे की महिलाएं नीचे गिरती चली गईं, जिन्हें भीड़ पैरों तले रौंदती रही। इस दौरान उनकी 36 वर्षीय भाभी मधु भी भीड़ के नीचे दब गईं। लोगों ने किसी तरह उन्हें खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। महिला का आरोप है कि अस्पताल लाने के बाद प्रशासन और कर्मियों ने करीब दो घंटे तक उन्हें अपनी भाभी का चेहरा तक नहीं देखने दिया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्यक्रम की नहीं ली गई थी अनुमति, पुलिस को भी नहीं थी जानकारी इतना बड़ा कार्यक्रम शहर के सबसे प्रमुख बरेली क्लब में आयोजित हुआ था, लेकिन इसके लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस को भी इस आयोजन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। जब कार्यक्रम में महिलाएं बेहोश होने लगीं और एंबुलेंस बुलाई गई, तब जाकर पुलिस को भनक लगी। इसके बाद कोतवाली, कैंट, महिला थाना समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:अस्पतालों में बेड रिजर्व, एक्सपर्ट्स बोले- जुकाम होने पर आइसोलेट हो जाएं, जानिए बचने के तरीके
    Next Article
    रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में आज भी वाहनों का डायवर्जन:शहर से लेकर एक्सप्रेस वे तक संभलकर निकलें, आधी रात जाम में फंसे रहे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment