Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यामाहा YZF-R2 भारत में ₹2.30 लाख में लॉन्च:204cc इंजन और 3 राइडिंग मोड्स मिलेंगे, शुरुआती कीमत 2.30 लाख रुपए

    6 hours ago

    1

    0

    यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक YZF-R2 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2,30,500 रखी गई है। कंपनी ने इसे 3 वैरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शंस में पेश किया है। बाइक की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी। इंजन और परफॉर्मेंस: 204cc लिक्विड-कूल मोटर और क्विकशिफ्टर नई यामाहा YZF-R2 में 204cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह पावरफुल इंजन 26.1 bhp की मैक्सिमम पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। मिड-स्पेक (क्विक शिफ्टर) और टॉप-स्पेक M वैरिएंट में कंपनी की ओर से बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड दिया जा रहा है, जिससे बिना क्लच दबाए गियर शिफ्ट करना बेहद आसान हो जाता है। डिजाइन और सस्पेंशन: R15 से ज्यादा एग्रेसिव लुक डिजाइन की बात करें तो YZF-R2 को यामाहा R15 की तुलना में काफी ज्यादा एग्रेसिव और मस्कुलर लुक दिया गया है। इसमें शार्प-लुकिंग हेडलाइट सेक्शन मिलता है जो इसे सड़क पर एक अलग और आक्रामक पहचान देता है। यह बाइक डायमंड फ्रेम पर बनी है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है। बाइक के दोनों सिरों पर 17-इंच के अलॉय व्हील्स और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। टॉप वैरिएंट YZF-R2 M में कुछ एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क, रियर शॉक एब्जॉर्बर, और एडजस्टेबल क्लच व ब्रेक लीवर्स शामिल हैं। फीचर्स और सेफ्टी: TFT कंसोल, स्मार्ट-की और राइडिंग मोड्स टेक-लवर्स के लिए बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला TFT कंसोल दिया गया है। इसके अलावा टॉप-एंड M वैरिएंट में स्मार्ट की सिस्टम मिलता है, जिससे बिना चाबी के बाइक स्टार्ट की जा सकती है। सुरक्षा के लिहाज से सभी वैरिएंट्स में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। राइडर्स अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के हिसाब से 3 राइडिंग मोड्स- स्ट्रीट, स्पोर्ट और रेन चुन सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशिया-प्रशांत के शीर्ष 100 स्टार्टअप्स; भारत शीर्ष पर:कैंसर इलाज से लेकर स्पेस तक, 19 भारतीय स्टार्टअप्स बदल रहे तकनीक की दुनिया
    Next Article
    आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? एनडीए या INDIA ब्लॉक कौन आगे

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment