Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित हत्याकांड- शूटरों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी तब यूपी आए:हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां डलवाईं; जज से कहा था- यूपी पुलिस एनकाउंटर कर देगी

    6 hours ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कैराना कोर्ट में पेश किया गया। दोनों बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। पैरों में बेड़ियां और हाथों में हथकड़ियां लगी थीं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को तिहाड़ जेल से शामली लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के करीब 40 जवान तैनात रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दरअसल, 3 नवंबर को दोनों आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर का शक जताते हुए पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने कोर्ट से कहा कि उन्हें यूपी के शामली ले जाते समय हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई जाए, क्योंकि यूपी पुलिस उनका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। 2 तस्वीरें देखें अब समझिए पूरा मामला 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौट रहे हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद, 31 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था। पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू और तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई व गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को भी आरोपी बनाया था। रिमांड के लिए 16 नवंबर को पेशी का आदेश मिला था पिछले महीने तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। शामली पुलिस ने हत्या की साजिश के मामले में दोनों को रिमांड पर लिया था। इसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर अदालत ने दोनों को सोमवार, 16 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस भी तैनात रही इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बंदी रक्षक वाहन से तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस, शामली पुलिस और कैराना पुलिस के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाए गए हत्यारोपी बंदी रक्षक वाहन से उतारने के बाद दोनों शूटरों को पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया। हालांकि, फाइल स्थानांतरित होने के कारण बाद में उन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा में वापस तिहाड़ जेल ले गई। 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे थे। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। दोनों के बच्चे नहीं थे। …………………………. ये खबर पढ़ें पिता की अस्थियां लेकर जा रहे मां-बेटे की मौत:बाराबंकी में डंपर ने रौंदा, 300 मीटर घसीटा; 8 दिन पहले हुई थी पिता की मौत बाराबंकी में पिता की अस्थियां विसर्जित करने अयोध्या जा रहे मां-बेटे की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। 8 दिन पहले पिता का निधन हुआ था। सोमवार को बेटा बाइक से मां के साथ निकला। दोनों को अस्थियां सरयू नदी में प्रवाहित करनी थीं, लेकिन घर से 10 किमी दूर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राणा सांगा की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कल:आगरा में सपा सांसद सुमन के घर के पास स्थापित होगी प्रतिमा
    Next Article
    सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लगाया गेट, बुलडोजर से ढहाया:अलीगढ़ में नगर निगम टीम ने की कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment