Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- BJP को न चढ़ावा मिलेगा, न वोट:2027 चुनाव को लेकर कहा- नवंबर की जगह सितंबर में ही करा दें, हम तैयार हैं

    3 hours ago

    2

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, साइबर अपराध और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। 2027 चुनाव के लिए हम तैयार हैं- अखिलेश अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार 2027 का विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराना चाहती है तो समाजवादी पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "जो लोग नवंबर में चुनाव कराना चाहते थे, वे सितंबर में ही करा दें, हम तैयार हैं।" सिद्धार्थनगर के कोल्हुआ गांव में संदीप यादव की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में थाना-पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उनका आरोप था कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। साइबर अपराध को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश साइबर फ्रॉड के मामलों में नंबर-1 है। कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है और सरकार वास्तविक आंकड़े सामने नहीं ला रही। 'भाजपा को न चढ़ावा मिलेगा, न वोट' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान, आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुंची है। इसी वजह से इस बार भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान, न चढ़ावा और न वोट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, वह अगले ही दिन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करती है। अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो तमाम राजनीतिक दबाव के बावजूद एकजुट है और नहीं टूटी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन यूपी–2027 को धार देंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:सोशल इंजीनियरिंग और सत्ता विरोधी लहर से निपटने की बुनेंगे रणनीति
    Next Article
    भाजपा विधायक बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई:महोबा में डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को मारी ठोकर; गनर, गार्ड सहित 3 घायल; मंत्री का काफिला रोक चर्चा में आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment