Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन यूपी–2027 को धार देंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:सोशल इंजीनियरिंग और सत्ता विरोधी लहर से निपटने की बुनेंगे रणनीति

    3 hours ago

    2

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला यूपी दौरा है, जिसे सूबे में 2027 के विधानसभा चुनाव का 'चुनीवी शंखनाद' माना जा रहा है। नितिन नवीन के इस दौरे का एकमात्र लक्ष्य यूपी में भाजपा सरकार की 'सफलता की हैट्रिक' (तीसरी बार सरकार) लगाना है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रूप से सरकार बनाने में सफलता पाई, जबकि असम और पुडुचेरी में अपनी सत्ता बरकरार रखी। केरल में भी पार्टी का वोट बैंक तेजी से बढ़ा है। अब इसी 'विनिंग फॉर्मूले' के साथ वे यूपी फतह की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरे के 4 बड़े सियासी मायने– सत्ता से लेकर संगठन तक के कील-कांटे करेंगे दुरुस्त– बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के सिर्फ बड़े नेताओं से ही मुलाकात नहीं करेंगे, बल्कि वे क्षेत्रीय सतर के संगठन मंत्रियों, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। वह जानना चाहते हैं कि यूपी की जनता के बीच इस समय क्या माहौल है? विपक्ष के दांव की काट के लिए क्या करना चाहिए? 2024 लोकसभा में बीजेपी क्यों यूपी में अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गई। भाजपा यूपी की सत्ता में पिछले 9 साल से है। चुनाव में उतरेगी तो 10 साल पूरे हो चुके होंगे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सत्ता विरोधी माहौल से भी जूझना होता है। बीजेपी की रणनीति है कि वह गुजरात, मध्यप्रदेश की तरह यूपी में भी सत्ता की हैट्रिक लगाए। 2024 लोकसभा में हुए नुकसान को देखते हुए वह 2027 में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक को चुनावी मोड़ के लिए अहम माना जा रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों संग शुरू होगी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभी हाल ही में कार्यकारिणी का गठन किया है। टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री को जगह दी गई है। इसके साथ ही सभी 6 नए क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। मोर्चा के भी अध्यक्षों को बदला गया है। प्रदेश अध्यक्ष की टीम में काफी नए चेहरे शामिल हुए हैं। अब इस टीम को चुनावी मोड में एक्टिव करना है। नितिन नवीन इस दौरे पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई टीम का जमीनी प्रभाव परखेंगे। देखेंगे कि उनका कार्यकर्ताओं के साथ कैसा तालमेल है। उनके फीडबैक और सुझाव भी लेंगे। 98 सांगठनिक जिलों की समीक्षा भाजपा के सभी 98 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक कर जमीनी हकीकत जानेंगे। इन बैठकों में विधायकों के कामकाज और उनकी छवि को लेकर भी फीडबैक लेंगे। साथ ही सरकार और संगठन के स्तर पर किस तरह और बेहतर तालमेल हो सकता है, उसे समझेंगे। भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रेरणा केंद्र में अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ महामंथन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अवध क्षेत्र के 6,390 शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। भाजपा में हर तीन–चार बूथों पर एक शक्ति केंद्र होता है। यह बूथ और मंडल के बीच की कड़ी है। शक्ति केंद्र की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथवार जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति पर मंथन करेंगे। इस बैठक में वे बूथवार अलग–अलग जातियों की संख्या की जानकारी लेंगे। इसी के आधार पर भाजपा बूथवार अपनी सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति तैयार की जाएगी। 'विचार परिवार' संग बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विविध आनुषंगिक संगठनों जैसे विश्व हिंदू परिषद (VHP), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और सेवा भारती के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक होगी। इसमें प्रदेश में धरातल पर क्या चल रहा है, उसके बारे में फीडबैक लेंगे। 2027 का रण जीतने के लिए क्या रणनीति तैयार की जाए, इस पर मंथन करेंगे। कोर ग्रुप की बैठक में होगा अहम निर्णय दो दिवसीय दौरे के अंत में यूपी भाजपा कोर ग्रुप की सबसे अहम बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक), प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और संघ के दोनों क्षेत्रीय प्रचारक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों का निचोड़ और फीडबैक प्रस्तुत करेंगे। कहां सरकार और संगठन के स्तर पर अभी खाई है, उसे पिन पाइंट करेंगे। साथ ही सरकार और संगठन को अगले दो से तीन महीने में क्या करना है, इसका टास्क देंगे। 4 जुलाई को आगमन पर एयरपोर्ट से दफ्तर तक 50 जगह होगा स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला यूपी दौरा है। ऐसे में भाजपा उनके स्वागत की जोरदार तैयारी में जुटी है। 4 जुलाई को उनके आगमन पर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 50 से ज्यादा जगहों पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी है। लखनऊ में एयरपोर्ट से कार्यालय तक 50 जगह स्वागत होगा। इसमें 30 एमएलए व एमएलसी, 10 जगह पार्षदों को, 15 अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और 10 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे कुर्मी, वैश्य, ब्राह्मण, क्षत्रीय, मौर्य, आदि का स्वागत मंच होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बैलून छोड़ा जाएगा। इसके साथ एक भारी माला से उनका स्वागत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई:मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 6 साल बाद फैसला सुनाया; ड्यूटी के दौरान चाकू से हुआ था हमला
    Next Article
    अखिलेश बोले- BJP को न चढ़ावा मिलेगा, न वोट:2027 चुनाव को लेकर कहा- नवंबर की जगह सितंबर में ही करा दें, हम तैयार हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment