Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- बंद स्कूलों को दोबारा शुरू कराएंगे:बेटियों को कन्या विद्याधन देंगे; सिंगर हत्याकांड पर पूछा- बुलडोजर कब चलेगा

    4 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में कहा, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि 26 हजार स्कूल दोबारा शुरू कराए जाएंगे। आपकी बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और बेटियों को विद्याधन देने का काम करेंगे। उन्होंने मेरठ के पूर्व SSP पर मारपीट का आरोप लगाने वाले सपा नेताओं मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी को लखनऊ बुलाया। उन्होंने कहा- पुलिस कप्तान इनके साथ क्या व्यवहार कर रहे हैं? दिग्विजय भाटी के साथ जो हुआ है, कानून का राज होता तो IPS के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) का मुकदमा दर्ज हो गया होता। उन्होंने कहा- कानून का राज नहीं है, इसलिए इन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे IPS अधिकारी को नौकरी नहीं करने देनी चाहिए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस का एक ही फॉर्मूला चल रहा है- हथेली गरम, पुलिस नरम। मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। कहा- हम दोनों को पीटने के बाद SSP ने धमकाया…तुम्हारा एनकाउंटर करेंगे। दो-तीन किमी घुमाते रहे, तभी विधायक अतुल प्रधान आ गए। उन्होंने हम दोनों की जान बचाई। हमारी मांग है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सबसे पहले पढ़िए, मेरठ के सपा नेताओं ने क्या बताया… दिग्विजय ने कहा- 19 अगस्त को अविनाश पांडेय की मोहित से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने मिलने बुलाया। कहा कि आइए, बैठकर चाय पीते हैं। हम लोग मिलने पहुंचे तो उन्होंने मोहित से पूछा कि तुम जाटव हो क्या? फिर मुझसे कहा कि तुम गुर्जर हो क्या? इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम तो बदमाश हो, चोरी करते हो। हम लोगों ने हाथ जोड़कर कहा- सर, अपमान न करिए। फिर उन्होंने कहा कि अभी तुम्हें नेता बनाता हूं। हम दोनों को केबिन के अंदर ले गए। फिर दोनों को कोहनी, हाथ और पैरों से पीटा। मैंने उनके पैर पकड़ने की कोशिश की तो लात मारी। पानी मांगते थे तो सिर्फ बोतल का ढक्कन मुंह में डालते थे। वहीं, मोहित जाटव ने कहा- मैं और दिग्विजय अखिलेश जी से मिलने आए थे। उस दौरान हमने मीडियाकर्मियों से बात की थी। मेरठ पहुंचा तो अविनाश पांडेय ने मुझे बुलाया। कहा- लखनऊ जाकर बाइट दे रहे हो, तुम्हें नेता बनाता हूं। फिर SOG ऑफिस ले गए। हम दोनों को बहुत पीटा। अखिलेश की बड़ी बातें पढ़िए- 1- अंकित बालियान हत्याकांड पर कहा- बुलडोजर कहां है शामली के हरियाणी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड पर अखिलेश ने कहा- दूसरे प्रदेश के माफिया यूपी में आकर 18-18 राउंड गोली चला रहे हैं। बुलडोजर कहां है और कब चलेगा? उसके पिता, पत्नी और भाई न्याय मांग रहे हैं। लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। 2- दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर कहा- ईमानदार अफसरों को सम्मान नहीं मिल रहा IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफ पर अखिलेश ने कहा- भ्रष्टाचार के कारण ईमानदार अधिकारी काम नहीं करना चाहते, न उन्हें सम्मान मिल रहा है। कई अधिकारियों ने रिटायरमेंट के लिए लिख दिया है। कमीशनखोरी बड़े पैमाने पर है। मंदिर चोरी के मामले में भी ईमानदार अधिकारियों को काम करने का मौका नहीं दे रहे हैं। 3- रवि किशन की तारीफ की, कहा- वो अच्छे आर्टिस्ट अखिलेश यादव ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की तारीफ की। कहा- वो अच्छे आर्टिस्ट हैं। उनके कई सीरियल बहुत लोकप्रिय हैं। वह राजनेता के साथ-साथ अच्छे अभिनेता भी हैं। इसीलिए लोग उनके चुटकुले भी बहुत ज्यादा बनाते हैं। 4- कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बेच दिया, डकैत-लुटेरा कौन है कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बेच दिया। जहां केवल गाय के दूध के ही प्रोडक्ट बनते हैं। लखनऊ में क्लार्क होटल के बगल में छतर मंजिल बेच दी। प्लासियो मॉल कमीशन लेकर बेच दिया। और भी बिल्डिंग बेचने की तैयारी कर रहे हैं। वो कीमती जमीन अपने स्वजातीय लोगों को बेच दी। जेब भरने के लिए आगरा-लखनऊ टोल अपने लोगों को दे दिया। कुछ दिन पहले आ रहा था तो देखा कि एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। 1,500 करोड़ रुपए मेंटेनेंस पर खर्च हुए। जिम्मेदार मंत्री (नंद गोपाल नंदी) को हटा दिया। क्योंकि उसने गड्ढे नहीं, अपनी जेब भर ली। डकैत कौन है, लुटेरा कौन है। 5- ये मिलावटी लोग, सवाल करने पर मुंह फेर लेते हैं पूरा देश जानता है कि सीता मां को चुराने वाला भी भेष बदलकर आया था। भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करता। भाजपा अधर्मी गिरोह है। आपने वीडियो देखा होगा कि दुखी मां को किस तरह धमकाया जा रहा है। इन लोगों को न भगवान माफ करेंगे, न हम लोग माफ करेंगे। ये संकीर्ण सोच के लोग हैं। ये सवाल नहीं लेते, मुंह फेर लेते हैं।ये मिलावटी लोग हैं। त्योहार आते ही चीनी महंगी कर दी। हर चीज महंगी है। हमारी माताएं-बहनें बसों का इंतजार करती रह गईं, कहीं बस नहीं मिली। एंबुलेंस बर्बाद कर दी। इन लोगों ने स्कूल बंद करने का ठान लिया है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि 26 हजार स्कूल दोबारा शुरू कराए जाएंगे। कह रहे हैं कि एक लाख नौकरी देंगे। जिस तरह से लूट हो रही है, उससे लगता है कि चुनाव करीब आ गया है। सिंचाई विभाग में लूट हुई है। बस टंकी में पानी भर दो, टंकी ढह जाएगी। 6- सपा सरकार बनने पर यूपी में जातीय जनगणना कराएंगे सपा सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर यूपी में जातीय जनगणना कराई जाएगी। भाजपा बड़े धन्नासेठों की पार्टी है। गन्ने की वजह से एथेनॉल है। इससे किसको लाभ देना चाहते हैं? चीनी महंगी करके किसको लाभ देना चाहते हैं? महंगाई की वजह मुनाफाखोरी भी है। आपकी बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और बेटियों को विद्याधन देने का काम करेंगे। हमसे पूछते हैं कि 40 हजार कहां से देंगे। वो तो 50 हजार देंगे। 30 हजार उधार रख रहे हैं। भाजपा सरकार में जो लूट हो रही है, महाडकैती हो रही है, उसका पैसा बचाकर हम गरीबों को देने का काम करेंगे। 7-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पहली बार में ही टूट गया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पहली बार में ही टूट गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कमर टूटी जा रही है। लखनऊ और कानपुर एक्सप्रेस-वे हर दिन ढह जा रहा है। आज पता चला कि डिजाइन ही गलत है। याद कीजिए अकबरनगर हटा दिया, कहा था- हम लोग रिवर फ्रंट बनाएंगे।बताइए, नाले पर कहीं रिवर फ्रंट बनता है? इनके मॉडल जेब भरने वाले हैं। BJP ने जेपीएनआईसी बेच दिया। बेचने से पहले ठेकेदारों का भुगतान कर दिया। 8- भागवत के बयान पर कहा- अमेरिका की हवा-पानी अच्छा, लगता है लोकतंत्र याद आ रहा अखिलेश यादव ने मोहन भागवत के बयान पर कहा- अमेरिका का पानी अच्छा है। लगता है कि अमेरिका की हवा में उन्हें लोकतंत्र याद आ रहा है। अमेरिका की हवा में कुछ तो ऐसा है। दरअसल, भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में कहा था- अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। हिंदू होने का मतलब यह मानना है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा समान है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर चल रहे बुलडोजर:पुलिस-अफसर मौके पर; सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया था इनकार
    Next Article
    घूंघट करके कुश्ती खेलने उतरी महिलाएं:हमीरपुर में कजली पर्व पर अखाड़े में भिड़ीं बहू-बेटियां, अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा दंगल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment