Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- हमारे ओमप्रकाश उनके ओमप्रकाश से मिल आए:राजभर के बार-बार तंज कसने पर दिया जवाब; बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में भाजपा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार किया। सपा नेता ओम प्रकाश सिंह और राजभर की दिल्ली में हुई हालिया मुलाकात पर तंज भरे अंदाज में कहा- हमारे ओमप्रकाश उनके ओमप्रकाश से मिल आए हैं। अब निगेटिव-निगेटिव मिला या पॉजिटिव, यह तो भगवान ही जाने। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अखिलेश से सवाल किया गया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पंचायत चुनावों को लेकर लगातार कह रहे हैं कि उनकी तैयारी पूरी है, लेकिन सरकार पीछे हट रही है, इस पर उन्होंने कहा- भाजपा किसी की सगी नहीं है। जो लोग भी आज उनके साथ गए हैं, उन्हें बहुत जल्द इस सच्चाई का अहसास हो जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ समय से ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं। इसी बीच, सपा नेता और राजभर की मुलाकात की तस्वीर सामने आई। इसके बाद से ही यूपी के सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया। अखिलेश भी इस मुलाकात से नाराज बताए गए थे। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त की, रोजगार के अवसर खत्म किए अखिलेश यादव ने कहा- पहले खाद की बोरी में चोरी होती थी। अब पूरी बोरी चोरी हो रही है। किसानों की आय दोगुनी होने की बात की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। आलू का किसान बर्बाद हो गया। एमएसपी की कोई कानूनी गारंटी नहीं है। शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रोजगार के अवसर खत्म कर दिए गए हैं। नौकरी नहीं होगी तो आरक्षण नहीं मिलेगा। 2. चढ़ावा चोरी हुआ, जौहर विश्वविद्यालय पर मंशा ठीक नहीं सपा मुखिया ने ई-20 पर कहा कि अगर इससे माइलेज बढ़ता है तो कंपनियों को विज्ञापन देना चाहिए। मंदिर में चढ़ावा चोरी हो रहा है। जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से उनकी नीयत और मंशा ठीक नहीं रही है। ये नहीं चाहते कि लोग पढ़ें। ये यूनिविर्सटी तो बना नहीं पाए, लेकिन उस पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं। 3. 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए, आरक्षित पद चोरी हो गए अखिलेश ने कहा- भाजपा के शासनकाल में 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए। 20 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। 12,000 से अधिक पिछड़े- दलितों के आरक्षण वाले पद चोरी हो गए। जब से हम लोगों ने डेटा देखना शुरू किया, सरकारी वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा- विश्वगुरु बनाने का जो दावा करते हैं, उनकी हकीकत यह है कि 7 हजार स्कूलों में बिजली नहीं है। 2 हजार में लड़कियों के लिए फंक्शनल टॉयलेट नहीं हैं। 500 स्कूल में पानी का इंतजाम नहीं है। 23 हजार स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है। 4. बच्चों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए अखिलेश ने कहा- सपा से जेन-जी और अल्फा जेनरेशन बड़ी संख्या में जुड़ रही है। युवाओं की बात सुनना जिम्मेदारी है। जो कहते थे कि बेटी बचाओ, उन्होंने बेटियों के साथ क्या किया। समझौता हुआ कि आंदोलनकारियों पर मुकदमा नहीं होगा। फिर वादा क्यों तोड़ रहे। बच्चों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। उनके परिवार के साथ कोई अन्याय न होने पाए, हम यह सुनिश्चित करेंगे। 5. सारे तालाब भाजपा वालों ने कब्जा कर लिए सपा मुखिया ने कहा- भाजपा पूरे देश में कब्जा कर रही है। भाजपा को जहां जमीन मिल जाए, तालाब मिल जाए, वहां कब्जा कर लेती है। सारे तालाब भाजपा वालों ने कब्जा कर लिए हैं। जितने भी भ्रष्ट, पाप करने वाले और जुल्म करने वाले लोग हैं, सब बीजेपी में हैं। उदाहरण के लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे- जो उद्घाटन के कुछ ही दिनों में ही बह गया। 6. जो अफसर अन्याय कर रहे, भाजपा उनकी भी नहीं यूपी में उपचुनाव न कराए जाने के फैसले पर अखिलेश ने कहा- फोर्स लगानी पड़ती, इसलिए उपचुनाव नहीं कराए। जो अफसर अन्याय कर रहे हैं, भाजपा उनकी भी नहीं है। जिस दिन लगेगा फंसने वाले हैं, उस दिन उनका साथ छोड़ देंगे। 7. चढ़ावा चोरी के नाटक पर FIR पर दिया जवाब संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के नाटक मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में FIR पर कहा कि लखनऊ में ही एक रोड शो में हनुमानजी को कैसे पेश किया गया था। उन पर FIR क्यों नहीं हुई। हमारी सरकार में कलाकारों को सम्मान दिया जाता था। ये सरकार कलाकारों से क्या-क्या करवा रही है। 8. प्रधानमंत्री को ही रील बनाने में फंसा दिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। इस पार्टी ने प्रधानमंत्री को ही रील बनाने में फंसा दिया और Gen-Z ने प्रधानमंत्री की रील बना दी। अब जब इंस्टा पर रील देखते हैं तो दुख होता है। यूपी के जेन जी और अल्फा देख रहे हैं कि जो पेपर लीक करते हैं, वही सरकार में बैठ रहे हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला:कहा- बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे, अब कभी वापस नहीं लेंगे बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा- अशोक बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे। अब इन्हें कभी पार्टी में वापस नहीं लेंगे। मायावती ने रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडे प्रोफाइल : डेल्सी रॉड्रिगेज:साईंबाबा से प्रभावित हैं वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी
    Next Article
    मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला:कहा- बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे, अब कभी वापस नहीं लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment