Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- लड़कियों को पीटने वाले गाजियाबाद के:ब्रजेश पाठक ने पूछा- ये यूपी का अपमान, दिल्ली पुलिस ने कहा- वो लड़की नहीं, लड़का है

    19 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में एक बेटी के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले लोग यूपी के हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “दूसरों को चुनौती देते फिर रहे एकरंगी लोगों को क्या यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा है कि एक बेटी के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। ये यूपी के लोग हैं। सुनने में आ रहा है कि ये गाजियाबाद के आसपास के रहने वाले हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं। उन्होंने कहा, “हिटलर अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ड्रेस पहनाकर दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से बदला लेते थे।” सपा प्रमुख ये बातें लखनऊ में कही। वे जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा- यूपी को कब तक बदनाम करेंगे? वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिसे लोग लड़की समझ रहे हैं, वो लड़का है। हिंदू रक्षा दल से जुड़े चार आरोपियों रमन सैनी, विवेकानंद उर्फ विवेक, कपिल कुमार और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… ब्रजेश पाठक बोले- सपा शासन में यूपी की छवि खराब थी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को कब तक बदनाम करते रहेंगे? जब समाजवादी पार्टी की सरकार होती है, तब उत्तर प्रदेश की छवि पूरे देश और दुनिया में खराब होती है। उस समय ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर मोर्चे पर आगे बढ़ा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था कायम है और उत्तर प्रदेश के युवाओं ने न केवल देश में, बल्कि दुनिया में भी अपनी कार्यक्षमता और कौशल के दम पर अपनी पहचान स्थापित की है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा- आरोपियों की जाति-मजहब के बाद अब अखिलेश यादव क्षेत्र भी देखने लगे। दिल्ली में बदसलूकी करने वालों को यूपी का बताकर प्रदेश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव यूपी के लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे। ‘लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं’, यही सपा का सिद्धांत रहा। यूपी के नौजवानों पर टिप्पणी करके अखिलेश ने अपने खिलाफ खड़ा किया। यूपी की छवि खराब करने की कोशिश अखिलेश को भारी पड़ेगी। नंदकिशोर गुर्जर ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अपने गिरेबान में झांकें सपा ने वीडियो में दिख रहे दो युवकों की तस्वीर गाजियाबाद की लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ शेयर की। इस पर गुर्जर ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सपा के सोशल मीडिया हैंडल से उनकी तस्वीर के साथ दो युवकों की फोटो डालकर यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि मारपीट करने वाले युवकों का उनसे संबंध है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। गुर्जर ने दावा किया कि अखिलेश की तस्वीरें भी कई बार विवादित लोगों के साथ सामने आई हैं। अखिलेश बोले-सरकार के 40 दिन बचे हैं: जनता इन्हें हराने जा रही है जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश उनकी प्रतिमा पर 3 साल बाद माल्यार्पण कर पाए। उनके JPNIC जाने के ऐलान के बाद शनिवार रात JPNIC पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। रविवार सुबह 11 बजे अखिलेश कार्यकर्ताओं के साथ JPNIC पहुंचे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी और बैरिकेडिंग भी हटी हुई थी। पुलिस ने अखिलेश को देखकर गेट खोल दिया। वह अंदर चले गए। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भी अंदर घुस गए। अखिलेश ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाई और गुलाब के फूल चढ़ाए। इसके बाद उन्होंने कहा- सरकार के लोग सब बेचना चाहते हैं। कितने रुपयों में इसे बेचा गया होगा। 2027 में जनता इन्हें हराने जा रही है। परिवर्तन होना शुरू हो गया, अब 40 दिन बचे हैं। सीएम के अयोध्या से लड़ने के ऑफर पर सपा प्रमुख ने कहा- पवन (पवन पांडेय) के हवा में सब बह जाएंगे। अहंकारी लोग बच नहीं पाएंगे। बीजेपी के लोगों से पूछना, क्या सीएम टिकट बांटते हैं? खुद लाइन में लगना पड़ता है। वह अपने लिए तो टिकट मांगते ही हैं?। अपने लोगों को मांगने के लिए भी लाइन में लगते हैं। इससे पहले अखिलेश ने 2023 में JPNIC में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। तब वह 8 फीट ऊंचा गेट फांदकर सेंटर के अंदर गए थे। 2024 और 2025 में प्रशासन ने उन्हें JPNIC के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी थी। अखिलेश की 4 बड़ी बातें- 1- जेपीजी के आंदोलन ने सरकार को हिला दिया था अखिलेश यादव ने कहा- जयप्रकाश जी दबे-कुचले लोगों के लिए हमेशा खड़े रहे। जितनी पीड़ा होगी, उतनी जल्दी बदलाव होगा। ये बदलाव ही है, जो हम यहां तक आए। जेपीजी संपूर्ण क्रांति के जनक थे। उनके आंदोलन ने उस समय की सरकार को हिला दिया था। पहली बार जनता पार्टी की सरकार बनी। जेपीजी ने देश में चरम सीमा पर पहुंची महंगाई और प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ नेतृत्व दिया, जिससे परिवर्तन हुआ। उन्होंने समाजवादी मूल्यों को लेकर आर्थिक समानता और सबको जोड़ने वाली संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। आज हम उनके विचारों पर चल रहे हैं। जेपीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ गांधीजी के साथ लड़ाई लड़ी। 2- जिस सरकार के अंदर डर होता है, वह अन्याय करती है जिस सरकार के अंदर डर होता है, वह अन्याय करती है। कौन नहीं जानता कि बीजेपी के लोग अन्याय करते हैं। चुनाव आयोग का काम ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाना है, मगर ये चुनाव में वोट न डलवाने का काम करवा रहे हैं। कौन नहीं जानता कि इलेक्शन कमीशन ने वोट चोरी करवाई है। 3- मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा की बेईमानी सब समझ गए हैं। सब जाने वाले हैं। JPNIC के ठेकेदारों को पेमेंट करके क्यों अपने साथ ले लिए? JPNIC जैसी बिल्डिंग किसी और सरकार ने बनाई हो तो बताइए। जिनका दिल कमजोर हो, उनके लिए यहां का हेलीपैड नहीं है। यहां पर कार पार्किंग 1200 गाड़ियों की है। अगर केवल एक घंटे एयरपोर्ट से तुलना करें तो सरकार को 800 करोड़ तो यहीं से कमाई हो जाएगी। 4- बैराज बंद रखा, फैजुल्लागंज डूबा; फिर रिवरफ्रंट डुबा दिया अखिलेश ने कहा- रिवरफ्रंट की मैंने तारीफ की तो इन्होंने बैराज के सभी गेट खोल दिए। वह पूरी तरह से डूब गया। रिवरफ्रंट और पलासियो तक पानी पहुंच गया। इससे पहले बैराज बंद रखा था तो फैजुल्लागंज डूब गया। इसकी हकीकत ये है कि नगर निगम, LDA और सिंचाई विभाग के बीच विवाद है। विभाग के लोग कैलकुलेशन नहीं कर पा रहे कि कहां का पानी कहां आएगा। फैजुल्लागंज में बंधे बनाने का काम कोई और कर रहा है। उसे इंजीनियर डिजाइन नहीं कर रहा है। उसे मुख्यमंत्री डिजाइन कर रहे हैं। गेट खोलने का आदेश भी सीएम देते हैं। सिंचाई विभाग कुछ नहीं कर रहा है। आप ही बताइए कि अगर सीएम नाला और ब्रिज डिजाइन करेंगे तो क्या होगा? 10 सपा कार्यकर्ता रात में सेंटर में घुसे, माल्यार्पण किया पुलिस के कड़े पहरे के बीच सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा समेत 10 कार्यकर्ता रात में सेंटर के अंदर घुसे थे। उन्होंने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके अलावा अखिलेश ने X पर लिखा था- आजकल वही ‘रखवाले’ हैं, जिनकी सोच पर ताले लगे हैं। जिन जयप्रकाश नारायण जी ने स्वतंत्रता का आंदोलन लड़ा, आज भाजपा राज में उन्हीं को कैद कर दिया गया है। दुनिया में किसी भी दुर्दांत तानाशाह तक ने शायद कभी किसी महापुरुष की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पर इस तरह की पाबंदी नहीं लगाई होगी। भाजपाई तो अंग्रेजों से भी गए-गुजरे हैं। ………………………. ये खबर भी पढ़िए- कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। 28 साल के शिवा की 9 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान, कुंदन सिंह को लखनऊ की जिम्मेदारी मिली
    Next Article
    STF के दरोगा ने रिश्वत में गाय-भैंस, कुत्ता मांगा:प्रयागराज में बोला- कुर्सी-मेज के लिए भी 35 हजार दे दो; मुकदमे से नाम निकाल दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment