Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-योगी विदाई से पहले जापान चल गए:कन्नौज में कहा- चीन का डॉग दिखाकर दुनिया में देश को बदनाम किया

    9 hours ago

    1

    0

    कन्नौज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया के डेलीगेट्स के सामने चीन का डॉग दिखाकर भाजपा ने देश की बदनामी कराई। अब वह सड़क पर डॉग देखकर भी घबरा रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार दोपहर तिर्वा के खैरनगर रोड निवासी शिव सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने शिवसिंह के पिता लक्ष्मीनारायण यव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहाकि देश की सरकार अमेरिका से डील कर रही। चीन का बाजार छिन रहा, इजरायल को देश का पूरा कारोबार दे रहे। इससे हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा। दिल्ली की 11 साल की सरकार और यूपी की 9 साल की सरकार में ये लोग देश को क्या दे पाए। सिर्फ मोबाइल का कवर बना पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जापान गए हैं।अमूमन लोग विदाई के बाद घूमने जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री विदाई से पहले ही घूमने निकल गए। जापान की हाई स्पीड ट्रेन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेन में बैठकर मुख्यमंत्री उंगली दिखा रहे थे। शायद उनका इशारा होगा कि हम 500 की स्पीड से ट्रेन नहीं चला पाएंगे। शंकराचार्य मामले में बोले उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहाकि भाजपा के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग किसी भी सीमा तक गिर सकते हैं। केजरीवाल का भी उदाहरण दिया अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा लगाकर उनकी सरकार छीन ली। ये नैतिकता की हत्या है। कोर्ट ने उन्हें बेकसूर साबित कर दिया। जिससे भाजपा की साजिश सामने आ गई। बोले-मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कहाकि भाजपा के लोग झूठ के सहारे सत्ता में हैं। उनका मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं है। बिजली की महंगाई पर अंकुश नहीं। अस्पतालों की हालत खराब है। कैंसर इंस्टिट्यूट ठप पड़े हैं। गाय की बात करने वालों की सरकार में कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट ठप हो गया। जयप्रकाश नारायण का जिक्र किया अखिलेश यादव ने कहाकि लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्मारक को इन्होंने बर्बाद कर दिया। जबकि भाजपा के गठन के बाद उनके पहले अधिवेशन में उन्होंने खुद को समाजवादी साबित करने के लिए जय प्रकाश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। अब अधिकारियों को पता लग गया है कि सरकार समाजवादियों की आने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDRF ने यमुना से किशोरी का शव बरामद किया:मंडप विसर्जन के दौरान डूबने लगी, ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की; नहीं बचा पाए थे
    Next Article
    रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबाली’’ का फर्स्ट लुक रिलीज:शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज , कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment