Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-योगी विदाई से पहले जापान चल गए:कन्नौज में कहा- जो जर्मनी गए वो मर्सिडीज में नहीं बैठ पाएंगे, चीन का डॉग दिखाकर देश की बदनामी की

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी के जापान दौरै और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जर्मनी दौरे पर तंज कसते हुए कहा- वैसे तो लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते हैं। लेकिन योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही जापान चले गए। यही नहीं, दुनिया के डेलीगेट्स के सामने चीन का डॉग दिखाकर भाजपा ने देश की बदनामी कराई। अब वह सड़क पर डॉग देखकर भी घबरा रहे हैं। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जर्मनी दौरे को लेकर कहा- इन लोगों में एक राय नहीं है। कोई पूर्व में गया तो कोई पश्चिम में। जो जर्मनी गए थे, वो वहां मर्सिडीज म्यूजियम नहीं गए। क्योंकि अपने यहां मर्सिडीज एक स्टेस्ट सिंबल है। शायद वो ये समझ गए कि इसे देखने का कोई फायदा नही, क्योंकि वो मर्सिडीज में बैठ नहीं पाएंगे। सपा मुखिया शनिवार को तिर्वा के खैरनगर रोड निवासी शिव सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने शिव सिंह के पिता लक्ष्मीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने और क्या कहा, पढ़िए 9 साल में सिर्फ मोबाइल कवर बना पाए सपा सुप्रीमा ने कहा- सरकार अमेरिका से डील कर रही। चीन का बाजार छिन रहा, इजरायल को देश का पूरा कारोबार दे रहे हैं। इससे हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा। दिल्ली की 11 साल की सरकार और यूपी की 9 साल की सरकार में ये लोग देश को क्या दे पाए। सिर्फ मोबाइल का कवर बना पाए। अगर काम होता तो मोबाइल के कैमरे, ग्लास गार्ड भी अपने देश में बन रहा होता लेकिन हम लोग सिर्फ कवर बना पाए। सरकार ने युवाओं को सेल्फी लेना सिखा दिया, अब युवा इसमें अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उनके पास रोजगार नहीं है। अखिलेश ने जापान की हाई स्पीड ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा- ट्रेन में बैठकर मुख्यमंत्री उंगली दिखा रहे थे। शायद उनका इशारा होगा कि हम 500 की स्पीड से ट्रेन नहीं चला पाएंगे। उन्होंने ये मान लिया कि हमसे नहीं होगा। शंकराचार्य पर कहा- भाजपाई किसी भी स्तर तक गिर सकते अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग किसी भी सीमा तक गिर सकते हैं। केजरीवाल से सरकार छीन ली अखिलेश यादव ने कहा - गरीबों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा लगाकर उनकी सरकार भाजपाइयों ने छीन ली। ये नैतिकता की हत्या है। कोर्ट ने उन्हें बेकसूर साबित कर दिया। जिससे भाजपा की साजिश सामने आ गई। बोले- गाय की बात करते हैं, काऊ मिल्क प्लांट बंद कन्नौज सांसद ने कहा - भाजपा के लोग झूठ के सहारे सत्ता में हैं। उनका मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं है। बिजली की महंगाई पर अंकुश नहीं। अस्पतालों की हालत खराब है। कैंसर इंस्टिट्यूट ठप पड़े हैं। गाय की बात करने वालों की सरकार में कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट ठप हो गया। JPNIC धीरे-धीरे खुल रहा, अफसर समझ गए सपा आ रही अखिलेश ने आगे कहा- लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्मारक (JPNIC) को इन्होंने बर्बाद कर दिया। जबकि भाजपा के गठन के बाद उनके पहले अधिवेशन में उन्होंने खुद को समाजवादी साबित करने के लिए जय प्रकाश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। अब अधिकारियों को पता लग गया है कि सरकार समाजवादियों की आने वाली है। इसलिए वो धीरे-धीरे खुल रहा है। अभी पार्किंग खुली है, फिर अंदर भी खुलेगा। फिर समाजवादियों को दे दिया जाएगा। ---------- ये खबर भी पढ़ें सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसवाले देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन ने दंपति को मारी टक्कर:इलाज के दौरान पति की मौत, मुंडन समारोह से लौट रहे थे
    Next Article
    हिन्द मेडिकल कॉलेज में विवाद,पूर्व अध्यक्ष-चेयरपर्सन को गेट पर रोका:प्रबंधन पर अवैध कब्जे और तख्तापलट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment