Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिन्द मेडिकल कॉलेज में विवाद,पूर्व अध्यक्ष-चेयरपर्सन को गेट पर रोका:प्रबंधन पर अवैध कब्जे और तख्तापलट का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (HIMS) में शनिवार दोपहर 'गृह युद्ध' जैसी स्थिति बन गई। कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमोद कुमार सचान को मुख्य गेट पर रोक दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. बृज किशोर सिंह के बाउंसरों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, जिससे काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, भारी गहमागहमी के बाद डॉ. सचान और उनकी पत्नी परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे, जहां उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. ऋचा मिश्रा ने बताया कि हिन्द मेडिकल कॉलेज एक ट्रस्ट के अधीन है, जिसमें मूल रूप से सात सदस्य थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश रचकर पुरानी कमेटी को अनधिकृत तरीके से भंग कर दिया और खुद को अध्यक्ष व अन्य पदों पर घोषित कर लिया। डॉ. ऋचा के अनुसार, वर्तमान में वह, उनके पति डॉ. सचान और बहराइच के डॉ. बीके सिंह ही वैध ट्रस्टी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में नियुक्त एक अधिकारी ने दस्तावेजों पर कब्जा कर लिया और डॉ. बीके सिंह के परिवार को गुमराह कर 'तख्तापलट' की साजिश रची। कॉलेज परिसर में उपजे इस तनावपूर्ण माहौल से छात्रों और मरीजों के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डॉ. सचान ने मीडिया से कहा कि जो लोग आज खुद को सर्वेसर्वा बता रहे हैं, वे अनधिकृत रूप से कॉलेज पर काबिज होना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें अपने ही संस्थान में प्रवेश करने से रोका गया। फिलहाल यह पूरा मामला एक पक्षीय आरोपों पर आधारित है, क्योंकि वर्तमान में घोषित नई कमेटी या डॉ. बृज किशोर सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। डॉ. बृज किशोर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके बाहर होने के कारण उनका बयान नहीं मिल सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले-योगी विदाई से पहले जापान चल गए:कन्नौज में कहा- जो जर्मनी गए वो मर्सिडीज में नहीं बैठ पाएंगे, चीन का डॉग दिखाकर देश की बदनामी की
    Next Article
    शराब घोटाला मामले में AAP नेता बरी:प्रयागराज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बताया सत्य की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment