Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- यूपी की महिलाओं को 40 हजार देंगे:भाजपा की पाप की कमाई, यूपी की महिलाएं कभी नहीं लेंगी, ये भाजपा का जुमला है

    8 hours ago

    1

    0

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की महिलाओं को 20 हजार रुपए देने की भाजपा सरकार की योजना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- भाजपा की ये कमाई पाप की है। जिसे यूपी की धर्मभीरू महिलाएं कभी नहीं लेंगी। इसे भाजपा का एक और जुमला बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है। अखिलेश ने दोहराया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपए दे कर शुरुआत की जाएगी। इसमें हर साल बढ़ोतरी भी होगी। अखिलेश ने X पर लिखा- भाजपा का एक और जुमला यूपी की महिलाओं को 20000 देंगे। भाजपा की यह कमाई ‘पाप की कमाई’ है, जिसे धर्मभीरु महिलाएं कभी नहीं लेंगी। सपा प्रमुख ने दावा किया कि दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा कर चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकारें अब पैसे देने से आनाकानी कर रही हैं। पैसे वापस मांग रही हैं। न लौटाने वाली महिलाओं पर थाने-कचहरी व मुकदमे जैसी कार्रवाई कर रही हैं। अखिलेश का सवाल- 10 साल क्यों नहीं दिया? अखिलेश ने पूछा- भाजपा सरकार पिछले 10 साल में महिलाओं को 50 हजार रुपए सालाना दे सकती थी, लेकिन नहीं दिया। सरकार ने महिलाओं के हक-के हजारों करोड़ रुपए प्रचार पर खर्च कर दिए। 50 हजार रुपए सालाना के हिसाब से पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से का 5 लाख रुपए ‘खा लिया’ गया। अब सिर्फ 20 हजार का जुमला परोसा जा रहा है। अखिलेश ने इसे 96:4 का अनुपात बताते हुए भ्रष्टाचार का ‘सुपर रिकॉर्ड’ करार दिया। समझाया नुकसान का गुणा-गणित अखिलेश ने कहा- अगर 15 लाख रुपए वाले पुराने जुमले को छोड़ भी दें और 20 हजार दे भी दें, तो भी जनता का भाजपा सरकार पर 4,80,000 रुपए बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनाक्रोश के डर से भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भूमिगत हो गए हैं। मंदिर में चोरी और बच्चों पर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के पास न नैतिकता बची है, न साहस, इसलिए वे पैसे का सहारा ले रहे हैं। पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव ने लिखा- हम 40000 से करेंगे शुरुआत जिसमें ‘बढ़ोतरी’ होगी हर साल! गौरतलब है कि हाल ही में यूपी सरकार की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना की चर्चा हो रही है। इसमें कुल 50 हजार रुपए तक की मदद का प्रस्ताव बताया जा रहा है, जिसमें चुनाव से पहले 20 हजार की पहली किस्त दिए जाने की संभावना जताई गई है। अखिलेश यादव पहले भी कई मौकों पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में हाईवे पर बिछे लाश के टुकड़े:बेकाबू डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत; तीसरा हाईवे किनारे तड़पता मिला
    Next Article
    थार ने PRV में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत:गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर हादसा, पुलिस का दावा- नशे में था कार चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment