Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हाईवे पर बिछे लाश के टुकड़े:बेकाबू डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, 2 की मौत; तीसरा हाईवे किनारे तड़पता मिला

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में भदासना हवाई अड्डे के मोड़ के सामने हुआ। घटना गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवकों के शव हाईवे पर बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरा युवक सड़क किनारे दर्द से तड़पता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तीन तस्वीरें देखिए… एक्सपोर्ट फैक्ट्री जा रहे थे तीनों युवक जानकारी के अनुसार रझौड़ा कन्नरदेव गांव निवासी खेमपाल, सौरभ और सूरज एक ही बाइक से मुरादाबाद स्थित एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भदासना हवाई अड्डे के कट के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक उछल गए। हादसे के बाद शव करीब 25 मीटर तक हाईवे पर बिखरे पड़े रहे। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही डंपर चालक वाहन को तेज गति से भगाकर फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायल युवक को संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मूंढापांडे पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। तीन में दो की मौत डॉक्टरों ने जांच के बाद हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घायल युवक को संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मूंढापांडे पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद खेमपाल और सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया- हम रजोड़ा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के समय दो बाइक थीं। एक स्प्लेंडर बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी। दूसरी बाइक हमारे गांव रजोड़ा के लड़कों की थी। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। तभी पीछे से आए डंपर ने उन लोगों को कुचल दिया। डंपर चालक हादसे के बाद डंपर छोड़कर भाग गया। हादसे में हमारे गांव के दो लड़कों की मौत हुई है। उनके नाम खेमपाल और सौरभ हैं। पुलिस ने शुरू की डंपर चालक की तलाश पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और हाईवे मार्गों की मदद से फरार डंपर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पसरा मातम एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही रझौड़ा कन्नरदेव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। --------------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए तुम्हारी पिटाई नहीं सह सकती- लिख पत्नी फंदे से लटकी: बाएं पैर पर लिखा सुसाइड नोट; हाथरस की महिला पति संग गुजरात में रहती थी हाथरस की रहने वाली एक महिला ने पति से परेशान होकर गुजरात के बडोदरा में फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपनी 8 महीने की बेटी को पड़ोसी को दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने 1.57 लाख जुटाया, राममंदिर को दान नहीं करेगी:अखिलेश-रिजिजू भिड़े, रविकिशन बोले- Gen-Z ने पागल बनाया, VIDEO
    Next Article
    अखिलेश बोले- यूपी की महिलाओं को 40 हजार देंगे:भाजपा की पाप की कमाई, यूपी की महिलाएं कभी नहीं लेंगी, ये भाजपा का जुमला है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment